PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

के.एम.वी. में सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स विषय पर वर्कशॉप आयोजित,

kmv-organises-a-workshop-on-self-defence-techniques

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर सदा छात्राओं को उचित ढंग से जीवन जीने में हुनरमंद बनाते हुए उन्हें सशक्त करने की ओर प्रयासरत रहता है. छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें प्रतिकूल हालात का डटकर सामना करने में सक्षम बनाने के मकसद के साथ,

.

.

के.एम.वी. द्वारा ग्रेजुएट स्तर पर सेमेस्टर तीसरा की छात्राओं के लिए अनिवार्य जेंडर सेन्सीटाइज़ेशन प्रोग्राम के तहत सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स विषय पर वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया. विमेन स्टडीज़ सेंटर के अंतर्गत आयोजित इस वर्कशॉप में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्लेयर श्री सुनील कुमार ने स्रोत वक्ता के रूप में शिरकत की.

.

.

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट तकनीकों के महत्व के साथ-साथ विस्तार सहित सिखलाई भी प्रदान की. बी.ए., बी.कॉम(ऑनर्स), बी.कॉम (रेगुलर), बी.बी.ए., बी.ए.जे.एम.सी. बी.ए. ऑनर्स स्कूल इन इंग्लिश, बी.एस.सी. फैशन डिज़ाइनिंग आदि जैसी विभिन्न कक्षाओं के सेमेस्टर तीसरा की छात्राओं ने इस वर्कशॉप में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया.

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, डायरेक्टर, विमेन स्टडीज़ सेंटर ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए छात्राओं को ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों में पूर्ण तौर पर सरगरम होकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. इसके साथ ही उन्होंने श्रीमती अमरप्रीत खुराना, कोआर्डिनेटर, विमेन स्टडीज़ सेंटर एवं उनकी टीम के द्वारा इस वर्कशॉप के सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की.

.

.

.