PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

केएमवी ने जिआरई और जिमैट परीक्षाओं पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया,

kmv-organises-an-extension-lecture-on-gre-and-gmat-exams

.

विद्यार्थियों को विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने की रणनीतियों और प्रक्रिया के बारे में बताया गया,

PTB News “शिक्षा” : कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। कन्या महा विद्यालय के तहत प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए केंद्र ने युवा महत्वाकांक्षी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कार्यशालाओं, विस्तार व्याख्यानों और संगोष्ठियों का आयोजन किया है। इसी क्रम में, जिआरई और जिमैट परीक्षाओं पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के लिए श्री मुनीश मोदी, ईटीएस ईंडिआ मुख्य वक्ता थे।

.

.

अपने व्याख्यान में श्री मुनीश मोदी ने विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए टोइफल की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि टोइफल विश्व की प्रमुख अंग्रेजी प्रवीणता परीक्षा है जो विश्वविद्यालय अध्ययन, कार्य और आप्रवासन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंग्रेजी में प्रवीणता अंतरराष्ट्रीय कंपनियों या उद्योगों में नौकरी की संभावनाएं प्रदान करती है जहाँ अंग्रेजी आवश्यक या प्राथमिक भाषा होती है।

.

.

उन्होंने जिआरई और जिमैट की संरचना पर चर्चा की और इन परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के लिए सुझाव और रणनीतियाँ साझा कीं। उन्होंने पुनः कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है, इसलिए उन्हें अपने आप पर विश्वास करना चाहिए और अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहना चाहिए। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा के पाठ्यक्रम का गहराई से विश्लेषण करना चाहिए।

.

प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. अतीमा शर्मा द्विवेदी ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को कॉलेज कैंपस में आयोजित सभी प्लेसमेंट ड्राइव्स में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर द्विवेदी ने बताया कि ये परीक्षाएं भी रिज़्यूमे को बढ़ावा देती हैं और प्रतिस्पर्धी नौकरी बाजारों के द्वार खोलती हैं। प्रधानाचार्य ने डॉ. सबीना बत्रा, डॉ. प्रदीप अरोड़ा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के केंद्र की टीम के प्रयासों की सराहना कीI

.

.