PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

के.एम.वी में पेरेंटस टीचर मीटिंग का आयोजन,

kmv-organises-parent-teacher-meeting-2

.

पेरेंट्स टीचर मीट विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की जाने वाली नई पहलकदमीयों का उत्तम ज़रिया: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के द्वारा छात्राओं की सीखने की प्रक्रिया की ओर अधिक पकका करने के लिए सदा विभिन्न प्रोग्रामों का आयोजन किया जाता रहता है। विद्यालय का मकसद भी छात्राओं की पढ़ाई निर्विघ्न चलाते हुए उनका सर्वपक्षीय विकास करना है।

.

.

एक और प्रयास के तहत कन्या महाविद्यालय में सभी विभागों की छात्राओं के लिए पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन करवाया गया जिसमें छात्राओं के पेरेंटेस ने बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए संबंधित अध्यापकों के साथ अपनी बच्चियों के शिक्षा के क्षेत्र में विकास से संबंधित विचार चर्चा की।

.

.

छात्राओं के पेरेंट्स ने इस अवसर पर प्रत्येक अध्यापक के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की सराहना करने के साथ-साथ आगमाी परीक्षाओं से संबंधित अपने सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से प्राप्त किए। प्रत्येक माता पिता के द्वारा के.एम.वी. की ओर से किए गए स्टूडेंट फ्रेंडली सुधारों की भी प्रशंसा की गई।

.

.

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन छात्राओं एवं उनके माता पिता के साथ संवाद रचाने का एक कारगर माध्यम है जहां छात्राओं को मुहैया करवाई जा रही शिक्षा के संबंध में प्रतिक्रिया एवं उचित सलाह की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समूह आयोजक मंडल को मुबारकबाद देते हुए छात्राओं को अपनी आने वाली परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

.

.