.
KMV Organizes a Three Day Workshop by Mr. Anoop Sharma on Acting for Animators
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार) जालंधर में भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए डी.डी.यू. कौशल केंद्र के अंतर्गत चल रहे बी.वाक. एनीमेशन तथा एम.वाक. एनीमेशन एंड वी.एफ.एक्स. की छात्राओं के लिए एक्टिंग फार एनीमेटरस विषय पर तीन दिवसीय वर्कशाप का आयोजन करवाया गया /
..
विभिन्न फिल्मों, धारावाहिकों और निर्देशन के क्षेत्र में अपना नाम बनाने वाली श्री अनूप शर्मा ने इस वर्कशाप में स्त्रोत वक्ता के रूप में अपनी शिरकत की / तीन दिनों तक चली इस वर्कशाप में उन्होंने छात्राओं को एक्टिंग की बारीकियों से अवगत करवाया ताकि एनीमेशन में वास्तिवकता पैदा की जा सके / इसके इलावा छात्राओं ने चेहरे के हाव-भाव, उठने-बैठने, चलने, शारीरिक लचकता के साथ-साथ विभिन्न मुद्राओं और लिप सिंकिंग के बारे में भी विस्तार सहित जानकारी प्राप्त की /
..
इसके साथ ही छात्राओं ने वुआईस मोडियूलेशन तथा आवाज में किसी भी हालात अनुसार भाव पैदा करने की तकनीक के बारे में भी जाना / विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस वर्कशाप के सफल आयोजन के लिए श्री अनूप शर्मा के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए डॉ. गोपी शर्मा, डायरैक्टर, कौशल केन्द्र के साथ-साथ श्री दिनेश, सुश्री आरती एवं समूह टीम द्वारा किए गए प्रयत्नों की सराहना की और कहा कि ऐसे साकारात्मक प्रयास छात्राओं को उनके विषय का गंभीर ज्ञान प्रदान करने में मददगार साबित होते है /
..
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि के.एम.वी. एकमात्र ऐसी संस्था है जिसमें कौशल केन्द्र के अंतर्गत बी.वाक. के साथ-साथ एम.वाक. के भी प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं और एनीमेशन की छात्राएं इस क्षेत्र में शानदार प्लेसमैंट हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन कर रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes a Three Day Workshop by Mr. Anoop Sharma on Acting for Animators































