.
.
KMV Organizes Guided Tours For The New Students
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) जालंधर के स्टूडैंट वैल्फेअर विभाग द्वारा विद्यालय में दाखिला लेने वाले नए विद्यार्थियों के लिए सैशन की शुरुआत में गाईडिड टूरका का आयोजन किया गया / 30 विद्यार्थियों ने विभिन्न समूहों को विद्यालय के सीनियर विद्यार्थियों द्वारा पूरे कैंपस का भ्रमण करवा कर जानकारी दी गई /
.
.
विद्यालय की विरासती इमारत संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ नए विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों, हाल आफ फेम, स्टूडैंट डिवैल्पमैंट सैंटर, जिम, डिपार्टमैंटआफ स्टूडैंट वैल्फेअर, गांधीयन स्टडी सैंटर, स्प्रिंगस स्टूडैंट सैंटर, मैस, आडीटोरियम, देवराज हाल, प्रयास-दी के.एम.वी. आउटलैट, वीर आस्था भवन और कान्फ्रैंस का दौरा करवाया गया और उनके द्वारा पूछे विभिन्न सवालों के जवाब दिए गए /
.
विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण का आयोजन करना के.एम.वी. की विशेषता है जो विद्यार्थियों में अपनी संस्था और अपने साथ वालों में स्थायी रिश्ता बनाने में मददगार साबित होती है / के.एम.वी. का हरा भरा वातावरण, साफ सुथरा कैंपस और साकारात्मक वातावरण हर किसी को अपनी ओर आर्कषित करती है /
.
उन्होंने कहा कि के.एम.वी. रैगिंग फ्री कैंपस है जहां सीनियर छात्राओं द्वारा आई हुई नई छात्राओं का मार्गदर्शन करती है / के.एम.वी. का अत्याधुनिक इन्फ्रास्टक्चर अपने आप मेें ही नवीनतम होने की गवाही देता है / इसके साथ ही उन्होंने डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडैंट वैल्फेअर, श्रीमति रश्मी शर्मा, डा. नीतू चोपड़ा, श्रीमती मनी और मैडम दिलप्रीत के प्रयासों की सराहना की /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
KMV Organizes Guided Tours For The New Students

































