PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

के.एम.वी. में स्टूडैंट काउंसिल (2021-2022) की इन्वैस्टीचर सैरेमनी आयोजित,

KMV Organizes Investiture Ceremony for Student Council 2021-22

स्टूडैंट काउंसिल को गठित करने का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व एवं मैनेजेरियल स्किल का विकास करना है : प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं आटोनामस संस्था,कन्या महाविद्यालय, जालंधर में स्टूडैंट काउंसिल को गठित किया गया। जिसके सदस्य विद्यार्थी पदाधिकारियों को बैकास लगाए गए। स्टूडैंट काउंसिल के सभी सदस्यों ने कालेज की नीतियों के अनुसार अपने कार्यभार को जिम्मेदारी तथा ईमानदारी से निभाने की शपथ ग्रहण की।

के.एम.वी. की इस काउंसल (2021-2022) में सभी फैकल्टीका के विद्यार्थियों के साथ-साथ खिलाडिय़ों, हॉस्टल की छात्राओं तथा ईसीए टीम के मैम्बर विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया । इन सभी सदस्यों को आगे डिस्पिलिन, स्टूडैंट मैंटरशिप, कैम्पस ब्यूटीफिकेशन, लाइब्रेरी तथा इवेंट मैनेजमैंट इत्यादि कमेटियों में संगठित किया गया है जिसके अन्तर्गत अपने कैप्टन के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन में अपना सहयोग प्रदान करेंगे । इस बार विद्यार्थी परिषद में चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं:-

हैड गर्ल – आरजू शर्मा बी.ए. समैस्टर पांचवा तथा युक्ता मायर बी.सी.ए. समैस्टर पांचवा
ज्वांइट हैड गर्ल – मनलीन कौर, दलजीत कौर और अवनतिका
वाइस हैड गर्ल – अंजलि कटारिया, सिमरन कौर ढिल्लो, तनवी शर्मा और तानिया दुग्ल
एसोसिएट हैड गर्ल- प्रभकिर्त कौर, खुशी दुआ, जसमीन, जैसिका राज कौर, जसपिंदर कौर, हरजीत, जानवी सेखरी, शीरीन, अगम गर्ग तथा बजिंदर कौर

प्रिफैक्ट – सिमरनजीत कौर, कमलप्रीत कौर, समृति ठाकुर, विभूति सलारिया, कीर्ति भारद्वाज, दीक्षा, सुमनदीप कौर, हरलीन कौर, सिमरनप्रीत कौर, सुजाता, आरती शर्मा तथा उरशिखा बहल
कैप्टन- प्रभजीत कौर, गुरदेव कौर, साक्क्षी चौहान, आस्था शर्मा, पलक, श्रेया चौधरी, पुरांधया सोनी शरनप्रीत कौर, स्मृति शर्मा, राजबीर कौर तथा मीरा

विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इन सभी सदस्य विद्यार्थियों को मुबारकबाद देते हुए उन्हें पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण से अपने कर्तव्यों को पूरा करने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व योग्यता और आत्मविश्वास की भावना का संचार करने के लिए किया गया यह प्रयास तभी सार्थक होगा जब ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इसका हिस्सा बनें । उन्होंने स्टूडैंट कौंसिल के गठन के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्राध्यापकों डॉ. मधुमीत (डीन, स्टूडैंट वेल्फेयर डिपार्टमैंट) श्रीमती रश्मि शर्मा, डॉ. नीतू चोपड़ा, श्रीमती मनी खेरा तथा डॉ. प्रदीप अरोड़ा के प्रयासों की सराहना की ।