.
.
KMV Organizes Sarswati Pooja on the Commencement of 134th Session
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) में आज 134वें सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया / इस पावन समारोह में श्री अविनाश राय खन्ना एवं श्रीमति मीनाक्षी खन्ना मुख्यातिथि के रुप में सम्मिलित हुए /
.
श्री चन्द्र मोहन, प्रधान आर्य शिक्षा मंडल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की कालेज में नई प्रवेश लेने वाली छात्राओं के स्वागत के लिए आयोजित किए गए इस परंपरागत कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन, एवं अतिथि अभिनंदन के साथ हुई /
.
इस अवसर पर कालेज प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विद्यालय की विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कन्या महाविद्यालय की छवि पर प्रकाश डाला / इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय को प्राप्त आटोनॉमस स्टेटस के अंतर्गत सफलतापूर्वक गुकाारे गए एक वर्ष के दौरान किए गए शिक्षा प्रणाली एवं परीक्षाओं संबंधी सुधारों से छात्राओं को प्राप्त होने वाले लाभ से वाकिफ करवाया जो लगातार इसी प्रकार जारी रहेगा /
.
इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय को प्राप्त आटोनॉमस स्टेटस, कौशल केन्द्र, स्टार कालेज स्टेटस, फिस्ट ग्रांट आदि के साथ-साथ इंडिया टूडे मैगकाीन के 2019 इत्यादि के सर्वेक्षण के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में विद्यालय को प्राप्त पहले रैंक की गौरवमयी श्रृंख्ला से भी अवगत करवाया / इसके इलावा इस अवसर पर ई.सी.ए. विभाग की यूथ पल्स एवं कामर्स विभाग के इंडियन जनरल आफ इमपीरीकल रिर्सचिका इन कामर्स को रिलीका करने के साथ-साथ ही विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं निभा रहे प्राध्यापकों को उनके द्वारा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में डाले जा रहे योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया /

समारोह की प्रधानगी कर रहे श्री चन्द्र मोहन ने अपने संबोधन संभाषण में विद्यालय में पधारे मेहमानों का स्वागत करते हुए उन्हें के.एम.वी. के गौरवमयी इतिहास के वाकिफ करवाया / केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे संबंधी बात करते हुए उन्होंने कहा कि के.एम.वी. द्वारा यह नारा 1886 में ही शुरु कर दिया गया था /
उन्होंने कहा कि बदलते हुए दौर के अनुसार नारी को सशक्त बनाकर उसको अपने हक्कों के प्रति सुचेत कर इस गलोबल विलेज की चुनौतियों का मकाबूती से सामना करने के योगय बनाना ही इस संस्था का मनोरथ है / मुख्यातिथि श्री अविनाश राय खन्ना ने छात्राओं से संबोधित होते हुए नयी छात्राओं के अभिनंदन की इस विद्यालयी परंपरा की सराहना की /
.
उन्होंने कहा कि छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करनी चाहिए ताकि पर्यावरण इत्यादि जैसी समस्याओं की रोकथाम की जा सके / इसके इलावा उन्होंने पानी के संकट के रुप में आने वाले तीसरे विश्व युद्ध के खतरे की ओर सभी का ध्यान केंद्रित करते हुए पानी को बचाने के कई तरीकों के बारे में बात की /
.
प्रोग्राम के अंत में श्री आलोक सोंधी, जनरल सैकेटरी, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं को इसी लगन और मेहनत के साथ ओर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी / इस अवसर पर कालेज मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री सतपाल गुप्ता, श्रीमति सुशीला भगत तथा श्रीमति नीरु कपूर के साथ-साथ अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
KMV Organizes Sarswati Pooja on the Commencement of 134th Session


































