PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

KMVके प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी एजुकेशन फॉर दि न्यू वर्ल्ड करियर्स: नो दि राइट पर्सपेक्टिवस विषय पर इंटरएक्टिव वेबीनार के दौरान हुए छात्राओं के रूबरू,

kmv-principal-prof-atima-sharma-dwivedi-interacts-with-the-students-during-an-interactive-webinar-on-education-for-the-new-world-careers-know-the-right-perspectives

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा समय-समय पर विभिन्न ऐसे प्रयास किए जाते रहते हैं जिन से छात्राओं की शिक्षा एवं सही कैरियर के चुनाव से संबंधित दुविधाओं एवं शंकाओं को दूर किया जा सके. इसी श्रंखला में संस्था के द्वारा एजुकेशन फॉर दि न्यू वर्ल्ड करियर्स: नो दि राइट पर्सपेक्टिवस विषय पर एक इंटरएक्टिव वेबीनार का आयोजन करवाया गया जिसमें विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी स्रोत वक्ता के रूप में उपस्थित हुए.

छात्राओं से संबोधित होते हुए प्राचार्या जी ने मानवीय जीवन में शिक्षा के महत्व को विस्तार से समझाते हुए इसे जीवन में प्रत्येक कार्य का एक मजबूत आधार बताया. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की असल प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को संस्था का चुनाव बेहद गंभीरता से करना चाहिए जहां से शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत करनी होती है.

सेशन के दौरान छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए जहां उन्होंने सबसे पहले विद्यालय को प्राप्त ऑटोनॉमस स्टेटस तथा इसके साथ शिक्षा के क्षेत्र में लाए गए कई महत्वपूर्ण सुधारों एवं बदलावों के बारे में चर्चा की वहीं साथ ही छात्राओं के लिए परीक्षा प्रणाली को बेहद पारदर्शिता से चलाने के महत्व के बारे में भी समझाया. रोज़गार के विभिन्न अवसरों के अनुरूप शिक्षा से संबंधित सवालों के जवाब देते हुए

उन्होंने बताया कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा 21वीं सदी की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए ऑटोनॉमस स्टेटस के अंतर्गत प्रत्येक विभाग के द्वारा बोर्ड ऑफ स्टडीज़ मीटिंग आयोजित कर संबंधित प्रोग्राम की सिलेबस में ज़रूरी बदलाव कर इसे अपग्रेड किया गया है और साथ ही वैश्विक मांग को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के द्वारा कई न्यू एज प्रोग्राम शुरू किए गए हैं जिनसे शिक्षा हासिल कर छात्राएं ना केवल रोज़गार के विभिन्न अवसरों को प्राप्त कर सकेंगी बल्कि इनोवेशन तथा एंटरप्रेन्योरशिप की ओर बढ़ सकती है.

इसके साथ ही उन्होंने पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ किसी भी विषय की वास्तविक जानकारी हासिल करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया और बताया कि कन्या महाविद्यालय में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट लैबोरेट्रीज़ में छात्राओं को संबंधित विषय का वास्तविक ज्ञान प्रदान कर उनके कौशल का विकास निरंतर किया जा रहा है. जॉब प्लेसमेंट से संबंधित सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा पूर्ण सक्रिय रूप से छात्राओं की प्लेसमेंट के लिए कार्य किया जाता है

जिसके फलस्वरूप यहां की छात्राएं सरकारी एवं निजी संस्थाओं में कार्यरत रहते हुए विद्यालय को गौरवान्वित कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि छात्राओं के रुझान को मद्देनज़र विद्यालय के द्वारा इंटरडिसीप्लिनरी तथा ऐडऑन कोर्स भी शुरू किए जा चुके हैं. स्कालरशिप से संबंधित विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि कन्या महा विद्यालय में सदा इस बात का ध्यान रखा जाता है कि वित्तीय कमी के चलते कोई भी छात्रा शिक्षा से वंचित न रह जाए और

इसके लिए विद्यालय के द्वारा मेरिट में आने वाली छात्राओं से लेकर ज़रूरतमंद छात्राओं तक को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है. सेशन में भाग लेने वाली छात्राओं ने मैडम प्रिंसिपल के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वेबीनार के दौरान प्राप्त हुई जानकारी यकीनन ही उनके सफलता के मार्ग को और अधिक आसान बनाएगी इसके साथ ही प्राचार्या जी ने इस सफल आयोजन के लिए समूह आयोजक मंडल को मुबारकबाद दे देते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की. छात्रा आंचल ने इस वेबीनार का संचालन बेहद कुशल ढंग से किया.

Latest News