PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, प्रिंसीपल, कन्या महाविद्यालय पर्यावरण रत्न अवार्ड से सम्मानित,

KMV Principal Prof. Dr. Atima Sharma Dwivedi Bestowed with Paryavaran Ratna Award

KMV Principal Prof. Dr. Atima Sharma Dwivedi Bestowed with Paryavaran Ratna Award

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन तथा आऊटलुक मैगजीन के बेस्ट कॉलेजिस सर्वेक्षण 2020 में टॉप नेश्नल व स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तीकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी को इंडियन सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ एंड एनवायरनमेंट स्टडीज़ इन साउथ एशिया रीजन, जयपुर के द्वारा पर्यावरण रत्न अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया /

.
.

इसके साथ ही उन्हें पर्यावरण द्रोणाचार्य अवार्ड तथा एनवायरनमेंटल प्रिंसीपल ऑफ द ईयर सम्मान भी प्रदान किए गए / प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के सुयोग मार्गदर्शन के अंतर्गत कन्या महाविद्यालय में समय-समय पर छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, साफ-सुथरे एवं हरे-भरे पर्यावरण के महत्व आदि से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रोग्रामों का आयोजन कर छात्राओं को इस कार्य के लिए उत्साहित किया जाता रहता है /

इन विभिन्न गतिविधियों की शृंखला में प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के सुयोग नेतृत्व में के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सैकंडरी स्कूल में इंडियन सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ एंड एनवायरनमेंट स्टडीज़ इन साउथ एशिया रीजन, जयपुर के द्वारा 25वीं राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को भी आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न संस्थाओं की 300 से अधिक छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया /

.

पिछले लगभग 40 वर्षों से अध्यापन के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण एवं समाज उत्थान के लिए निरंतर प्रयत्नशील प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी को विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं जिनमें हावर्ड यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. द्वारा सर्वोत्तम शोध सामग्री अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित हुए एक राष्ट्रीय सेमीनार के दौरान राजीव गांधी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड, नेपाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए इंडो-नेपाल शिरोमणी अवॉर्ड, बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान अचीवर ऑफ द मिलेनियम अवॉर्ड आदि के नाम प्रमुख हैं /

.

इस विशेष सम्मान के लिए संबंधित संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कन्या महाविद्यालय में सदा ऐसे प्रोग्रामों का आयोजन यकीनन बनाया जाता है जिससे छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, विभिन्न सामाजिक मुद्दों से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए जागरुक करने एवं सामाजिक कल्याण में अपना योगदान डालने के लिए उत्साहित किया जा सके तथा ऐसे सम्मान के.एम.वी. समाज के प्रति वचनबद्धता को और अधिक मजबूत बनाते हैं /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

KMV Principal Prof. Dr. Atima Sharma Dwivedi Bestowed with Paryavaran Ratna Award