PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

के.एम.वी. भारत के 11 राज्यों से आ रही छात्राओं को प्रदान कर रहा है वैश्विक स्तरीय शिक्षा,

KMV Providing World Class Education to the Students from 11 states of India

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा आऊटलुक मैगजीन एवं टाइम्स ऑफ इंडिया के बेस्ट कालजिस सर्वेक्षण अनुसार टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर उत्तर भारत की अग्रणी संस्था है जो समूचे भारत के विभिन्न राज्यों से आ रही छात्राओं को वैश्विक स्तरीय शिक्षा प्रदान कर रहा है / के.एम.वी. में बेहद शानदार एवं खूबसूरत होस्टल स्थापित है जो छात्राओं को आरामदायक निवास प्रदान करता है / नए अकादमिक सत्र की शुरूआत के साथ कैंम्पस एवं होस्टल में एक बार फिर से जोश भर गया है और छात्राएं इस सुन्दर होस्टल में आ रही हैं / इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि के.एम.वी. के प्रसंगों में बसे हुए विद्यालय का होस्टल इसकी विरासत की शानदार महिमा है इसकी बिल्डिंग सबसे पुरानी होने के नाते इसको विरासत के तौर पर माना जाना के.एम.वी. के लिए गौरवमयी है /

.

.

हरे-भरे वातावरण में स्थापित होस्टल बिल्डिंग के सावित्री भवन, राय बहादुर बदरी दास होस्टल, सरस्वती भवन तथा न्यू होस्टल जैसे चार भाग है / पाठ्यक्रम गतीविधियों पर आधारित आर्थिक पकड़ में होने के साथ-साथ छात्राओं पर केंद्रित स्क्योरिटी सिस्टम के साथ के.एम.वी. होस्टल कई सुविधाएं उपलब्ध करवाता है / स्टेट-आफ-द-आर्ट इंफ्रास्टकचर के साथ यह संस्था बोर्डका को सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे-वाटर कूलर, सोलर सिस्टम, टी.वी., एल.ई.डी. प्रोजैक्टर, समाचार पत्रों आदि के साथ-साथ खुले एवं हवादार कमरे उपलब्ध करवा रही है /पढ़ाई से संबंधित अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए छात्राएं लाइब्रेरी का इस्तेमाल कर सकती हैं / साफ-सुथरे एवं स्वच्छ पानी की सुविधा के लिए जहां वाटर प्यूरीफायर एवं फिल्टर लगाए गए हैं वहीं खुले डायनिंग हाल एवं आधुनिक उपकरणों से लैस साफ सुथरी मैस की रसोई एक सेहतयाद वातावरण का सृजन करती है / छात्राओं को प्रदान किया जाने वाला भोजन शुद्ध शाकाहारी, संतुलित तथा स्वादिष्ट होता है जिसको पकाने के लिए उच्च कोटि के खाद्य पदार्थों और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है /

.

.

छात्राओं की अच्छी सेहत के मद्देनजर उनको होस्टल में ही नर्स की सुविधा के साथ-साथ रोजाना डाक्टर की फेरी की भी सुविधा प्रदान की जाती है / होस्टल में रह रही खिलाड़ी छात्राओं के रोजाना अभ्यास के लिए कैंपस के अंदर प्ले-ग्राउंड्स मौजूद हैं / बोर्डका की सहूलियत के लिए कैंपस में भी बुक शॉप, बैंक तथा कैंटीन की सुविधा के इलावा एस.टी.डी. बूथ भी लगाए गए हैं / मैरिट में आने वाली छात्राओं के लिए क्यूबिक्ल सुविधा का भी प्रबंध है / इसके साथ ही टॉप आफ द लाईन, मल्टीजिम, मैगेनेटिक बाइक, मोटराइकाड टरैडमिस, जोगर, ट्वीस्टर, वाइब्रेटर, मसाजर आदि के साथ शानदार हैल्थ क्लब भी मौजूद है जो बोर्डका के लिए बिल्कुल नि:शुल्क हैं / इसके साथ ही व्यक्तिगत आत्मविश्वास छात्राओं में पैदा करने के लिए होस्टल में सैल्फ डिफैंस एवं योगा क्लासिका का आयोजन किया जाता है / अपनी निरंतर फेरियों के दौरान विद्यालय प्राचार्या और स्टाफ द्वारा छात्राओं पर खास ध्यान दिए जाने के साथ-साथ अपनी परसनैलिटी डिवैल्पमैंट एवं भावनात्मक तौर पर उन्हें मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयत्न किए जाते हैं /

.

.

होस्टल में काउंसलर की सुविधा भी छात्राओं के लिए उपलब्ध है / छात्राओं को नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ उनके अंदर अपनी संस्कृति प्रति सोच एवं समझ पैदा करने के लिए शाम को प्रार्थना सभा आयोजन किया जाता है / होस्टल में भारत के विभिन्न राज्यों से आई हुई छात्राएं सामूहिक तौर पर सभी त्योहारों को मनाती हैं / इसके इलावा होस्टल के वार्षिक समारोह गोल्डन नाईट और सिल्वर नाईट में भी छात्राओं द्वारा पूरे जोश से भाग लिया जाता है / एक जिम्मेवार संस्था होने के नाते के.एम.वी. बाखूबी अपनी छात्राओं को साकारात्मक दिशा की ओर लेकर जाने के लिए वचनबद्ध है /प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि हमारा मकसद छात्राओं के अंदर उचित हुनर, सकारात्मक व्यवहार, लीडरशिप क्वालिटी, अनुशासन, समर्पण तथा दृढ़ता के साथ उनका सर्वपक्षीय विकास करना है / होस्टल का जीवन न केवल छात्राओं को इकट्ठे मिलकर समय का आनंद लेने का अवसर प्रदान करता है बल्कि विभिन्न मुद्दों प्रति उनको जागरूक एवं सशक्त बनाने में भी मददगार साबित होता है / के.एम.वी. में होस्टल जीवन विद्यार्थियों को अपने घर से दूर एक घर में मिलने वाले अवसरों को प्राप्त कर अच्छा सीखने और यादों को संजोने के लिए आमंत्रित करता है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें