PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. द्वारा दि इन्विंसिबल स्पिरिट ऑफ यंग विमेन को समर्पित मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,

KMV salutes Invincible Spirit of Young Women during International Women’s Day celebrations Jalandhar

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया। सेलिब्रेटिंग दि इन्विंसिबल स्पिरिट ऑफ़ यंग इंडियन विमेन के शीर्षक के अंतर्गत आयोजित हुए। इस प्रोग्राम में डॉ. सुषमा चावला, वाइस प्रेसिडेंट, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, श्रीमती नीरजा चंद्रमोहन, डॉ. कमल गुप्ता, सदस्य, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी के साथ-साथ श्रीमती अनुराधा सोंधी ने अपनी विशेष शिरकत से प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई।

इसके अलावा इस प्रोग्राम में अपने जीवन में संघर्ष से लेकर सफलता की ओर जाते पथ को तय कर एक अलग मुकाम हासिल करने वाली विद्यालय की भूतपूर्व छात्राओं के साथ-साथ मौजूदा मौजूदा छात्राएं भी शामिल थी। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मुबारकबाद देते हुए अपने संबोधन में वैश्विक स्तर पर महिलाओं की बदल रही स्थिति एवं भूमिका को उत्साहजनक बताया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अपनी भूमिका को पूरी मेहनत, लगन, समर्पण एवं कुशलतापूर्वक निभाने कि और प्रयासरत हैं।

इसके साथ ही इस ही संदर्भ में उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा में कन्या महा विद्यालय के द्वारा निभाई जा रही अग्रणी भूमिका के बारे में भी विस्तार से बात की, श्रीमती अनुराधा सोंधी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में अपने उद्देश्य की सही पहचान करने तथा इसकी पूर्ति के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं वैश्विक मांग के अनुसार छात्राओं को शिक्षित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कन्या महाविद्यालय के द्वारा किए जाते अथक प्रयासों की भी सराहना की।

इसके अलावा इस प्रोग्राम के दौरान संबोधित होते हुए डॉ. सुषमा चावला ने महिलाओं के निरोगी एवं सेहतयाब होने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए। छात्राओं को सदा सकारात्मक सोच को धारण कर जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए कहा, उल्लेखनीय है कि प्रोग्राम के दौरान विशेष मेहमानों डॉ. सुषमा चावला तथा डॉ. कमल गुप्ता को चिकित्सा एवं विशेष तौर पर महिलाओं की सेहत संभाल में योगदान के लिए, श्रीमती नीरजा चंद्र मोहन को समाज कल्याण कार्यों के लिए और श्रीमती अनुराधा सोंधी को भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं विभिन्न कलाओं के प्रचार एवं प्रसार में बहुमूल्य योगदान के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेमिसाल पहलकदमियों के लिए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी को आईकॉनिक विमेन ऑफ सब्सटांस अवार्ड के साथ विद्यालय के द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके अलावा इस प्रोग्राम में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों जैसे उद्यमी, फैशन डिज़ाइनिंग मीडिया, शोध, भाषा, खेल आदि में महत्वपूर्ण पहचान बना चुकी विद्यालय की भूतपूर्व छात्राओं को प्रॉमिसिंग यंग विमेन अवार्ड 2023 के साथ सम्मानित किया गया जिनमें मीडिया के क्षेत्र से वरुण कौर मान, खेलों के क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय स्तर की सॉफ्टबॉल प्लेयर हीरा कुमारी, फैकल्टी ट्रेनर अनुकिरण खन्ना, के अलावा उद्यमी श्रीमती नेहा वड़ैच ग्रोवर, सुश्री आंचल के साथ-साथ एनिमेशन के क्षेत्र में पहचान बनाने वाली महक का नाम शुमार है।

इसके अलावा शिक्षा एवं एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज़, समाज कल्याण, शोध, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत विद्यालय की मौजूदा छात्राएं आंचल, रूही धीमान, मनलीन कौर, रमनदीप कौर, कृतिका, कैडेट श्रुति सिंह, कैडेट श्रुति करवल, शिरीन आदि को भी सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम के दौरान ई.सी.ए. विभाग की छात्राओं के द्वारा पेश किए गए रंगारंग कार्यक्रम ने भी सभी का मन जीत लिया. मैडम प्रिंसिपल ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. गुरजोत कौर तथा श्रीमती अमरप्रीत खुराना के साथ-साथ समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

Latest News