KMV Seniors Organises a Dazzling Welkom Fiesta to Welcome the Freshers on Campus
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2020 तथा आउटलुक मैगजीन के सर्वेक्षण में टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तिकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के द्वारा नई छात्राओं का स्वागत करते हुए वेल्कॉम फिएस्टा का आयोजन किया गया /
.विद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के अंतर्गत स्टूडेंट काउंसिल के द्वारा आयोजित किए गए इस विशेष प्रोग्राम में विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने नई छात्राओं से संबोधित होते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक संस्था का अपनी उच्च शिक्षा के लिए चयन करने पर मुबारकबाद दी /
.उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान के जीवन में उच्च शिक्षा का विशेष महत्व है क्योंकि यह उसे जहां उसके जीवन में महत्वपूर्ण फैसलों का आधार बनती है वही इसके साथ ही व्यक्ति अपनी क्षमता को पहचानते हुए अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर अग्रसर रहता है /
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए यह जरूरी है कि वह विभिन्न महत्वपूर्ण इनोवेटिव तथा वैल्यू ऐडेड प्रोग्रामों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और साथ ही इस संस्था के अभिन्न अंग होने के नाते यहां की संस्कृति एवं परंपराओं को अपनाने में तैयार रहें /
.इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को अपनी ऑनलाइन कक्षाओं को पूर्ण अनुशासन के साथ लगाने की अपील की / उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के कल्याण को सदा केंद्र में रखा जाता है और हर एक छात्रा की व्यक्तिगत देखभाल को यकीनन बनाया जाता है /
.इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को ऑनटरोप्रेनीओरियल स्किल्स को विकसित करते हुए आत्मनिर्भर बनने की अवधारणा को अपनाने के लिए भी उत्साहित किया / इस प्रोग्राम के दौरान विभिन्न छात्राओं ने डांस की प्रस्तुति के साथ-साथ गीतों और कविता उच्चारण के साथ सभी का दिल जीता /
.इसके अलावा इस प्रोग्राम के दौरान छात्राओं के द्वारा बनाए गए वीडियो संदेशों को भी प्रदर्शित किया गया / आरजू तथा प्रणबचित्त के द्वारा प्रोग्राम का संचालन किया गया / मैडम प्रिंसिपल ने इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत,डीन, स्टूडेंट वेलफेयर के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
KMV Seniors Organises a Dazzling Welkom Fiesta to Welcome the Freshers on Campus




































