PTB News

Latest news
अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस

केएमवी की छात्रा ने कैलेफोरनिया में किया कॉलेज का नाम रोशन,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

अंतरराष्ट्रीय कांफ्रैस में पढ़ा अपना रिसर्च पेपर, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था-कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कॉलेज जालन्धर के पी.जी. डिपार्टमैंट ऑफ फिजिक्स में डॉ. सोनिक भाटिया के मार्गदर्शन में पी.एच.डी. का काम कर रही स्कालर नेहा वर्मा ने कैलेफोरनिया, यूएसए, में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रैस में अपना रिसर्च पेपर पढ़ा / नेहा वर्मा यू.जी.सी. द्वारा प्रवानित मेजर रिसर्च प्रोजैक्ट पर भी काम कर चुकी है / वर्णननीय है कि विश्व भर के 35 विभिन्न देशों के खोजार्थियों तथा विद्वानों की शमूलियत वाली कांफ्रैस में नेहा वर्मा ने अपने कार्य क्षेत्र नैनोमैटीरियल पर रिसर्च पेपर पेश करते हुए इसकी विभिन्न तकनीकों के बारे में भी बताया / इसके साथ ही अलग-अलग तरीकों से तैयार किए गए नैनोमैटीरियलस के ओद्योगिक तथा पर्यावरण के क्षेत्र में उपयोग के बारे में भी विस्तार से चर्चा की / नेहा वर्मा के शोध पत्र की खास विशेषता उस द्वारा दी गई एपलीकेशन आफ फोटोकैटलेटिक एक्टिविटी ऑफ सैरोनियम डोपड कौडएनओ फिल्म प्रिपेयर्ड बाय सोल जैल स्पिन कोटिंग टैक्नीक विषय की जानकारी रही / गौरतलब है कि नेहा वर्मा द्वारा जिस सैंपल पर काम किया गया है उससे जल में से डाई को खत्म करने के साथ-साथ विभिन्न कार्यों में प्रयोग किया जा सकेगा / सैंसरर्स पर आधारित तैयार किए गए सैमीकंडक्टरर्स फिजिक्स तथा बायो फिजिक्स के साथ-साथ नैनोमैटीरियलस के विभिन्न कार्यों के लिए उपयोग किए जा सकेंगे / केएमवी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने नेहा वर्मा को उसकी इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, इसी तरह से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी /