PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

के.एम.वी. द्वारा हिन्दी समर्पण समारोह का सफल आयोजन,

KMV successfully organises Hindi Samarpan Samaroh

वर्तमान परिदृश्य में हिन्दी : संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर छात्राओं ने हासिल की जानकारी

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा आउटलुक मैगजीन एवं टाईम्स आफ इंडिया के सर्वेक्षण 2021 में से टॉप नेशनल रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर के पोस्ट ग्रैजुएट हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी समर्पण समारोह के अंतर्गत वर्तमान में हिन्दी : सम्भावनाएं और चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

.

प्रो. हरमहेन्द्र सिंह बेदी, चांसलर, सैंट्रल यूनीवर्सिटी, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश तथा प्रो. सुधा जितेन्द्र (अध्यक्षा, हिन्दी विभाग, गुरू नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर) बतौर स्रोत वक्ता शामिल हुए। हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में के.एम.वी. के हिन्दी विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अनेक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, इसी श्रृंखला की कड़ी के रूप में आयोजित इस संगोष्ठी में ज्योति प्रज्वलत के पश्चात् विद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित माननीय स्रोत वक्ताओ का स्वागत किया और हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित किए विशेष समारोह की सभी हिन्दी प्रेमियों को मुबारकबाद दी।

.

उन्होंने हिन्दी भाषा के विषय में अपने विचारोंं को व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतन्त्रता आंदोलन के समय से ही हिन्दी प्रत्येक भारतवासी की पहचान है और कन्या महाविद्यालय द्वारा हिन्दी भाषा को न केवल अपनाया बल्कि इसके प्रचार प्रसार में भी योगदान दिया गया। प्राचार्या जी ने इस अवसर पर विशेष रूप से हिन्दी भाषा के महत्व की पहचान और इसके प्रसार में कन्या महाविद्यालय की भूमिका पर शोध कार्य को प्रारम्भ करने की इच्छा व्यक्त की। इस संगोष्ठी के बीज वक्ता प्रो. हरमहेन्द्र सिंह बेदी ने उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए कहा संस्कृत साहित्य की समूह परम्परा और भारतीय संस्कृति की आत्मा को आत्मसात करने की योग्यता रखने वाली हिन्दी भारतीय भाषाओं के केन्द्र में है यही हिन्दी की विशेषता और उसको महत्व का आधार है।

.

उन्होंने कहा हिन्दी अपने प्रारम्भिक काल से समकालीन सहभाषाओं के साथ-साथ आदान-प्रदान करते हुए तत्कालीन चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी सम्भावनाओं और विकास का मार्ग भी खोजती रही। माननीय स्रोत वक्ता ने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टि से देखें समूचे एशिया की सास्कृतिक विशेषता और सांझा को पहचान देने लिए हिन्दी भाषा एक महत्वपूर्ण इकाई की भूमिका निभानी नकार आती है। इस संगोष्ठी में विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित प्रो. डॉ. सुधा जितेन्द्र ने कहा कि हिन्दी भारतीय भाषाओं की उन्नति में सहायक है क्योंकि अपभ्रंश से निकली अन्य भारतीय भाषाओं के साथ हिन्दी ने आज परिभाषिक शब्दों, तद्थव शब्दों के लाखों की गिनती में निर्माण द्वारा तथा व्याकरणिक शुद्धता और लिपि की सरलता को सिद्ध करके स्वयं को सहज, समर्थ और सशक्त बना लिया है।

.

भारत में बाहर भी अन्य देशों में हिन्दी प्राणधारा की तरह प्रवाहित होती है इसका श्रेय हिन्दी की गुणवत्ता और इसमें निहित मूल्य और आत्मीयता को जाता है। हिन्दी को सहजता, सरलता, ग्रहणशीलता अनुकूलन की क्षमता से वर्तमान समय की सर्वव्यापी भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त की है। हिन्दी भावनाओं और सम्बन्धों की भाषा से ऊपर उठकर इंडस्ट्री की भाषा बन गई है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर हिन्दी भाषा की धूम है। सर्वाधिक समाचार पत्र, सर्वाधिक, टी.वी. चैनल, फिल्में, धारावाहिक हिन्दी में बन रहे हैं जिसके फलस्वरूप हिन्दी भाषा रोजगार की अनेक सम्भावनाओं को उत्पन्न कर रही है।

.

इसके इलावां हिन्दी दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा इंटर कालेज कविता लेखन, स्लोगन लेखन एवं चार्ट मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करवाया गया जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लेते हुए अपनी सृजनात्मकता से सभी को वाकिफ करवाया। कविता लेखन प्रतियोगिता में पवनप्रीत कौर पहिले स्थान पर रहीं। रुपिंदर कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया तथा वंशिका गुप्ता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। स्लोगन लेखन एवं चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में से एम.ए. की कक्षाओं में से निकिता सरमाल पहले स्थान पर रही तथा आरती एवं नेहा ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

.

इसके साथ ही बी.ए. की कक्षाओं में से प्रीत पहले स्थान पर रही शरणजीत कौर को दूसरा स्थान हासिल हुआ जबकि प्रिंयका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके इलावा मनप्रीत कौर मुदिता को सांतवना पुरुस्कार के लिए चुना गया। प्राचार्या जी ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. विनोद कालरा, अध्यक्षा एवं हिन्दी विभाग के सभी प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें