PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

के.एम.वी. बी.बी.ए. प्रोग्राम में बना पंजाब का नंबर 1 कॉलेज, इंडिया टुडे द्वारा लगातार छठी बार पंजाब में मिला नंबर 1 रैंक

kmvs-bba-programme-ranked-no-1-in-punjab-by-india-today

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय अपने नए और प्रगतिशील कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रहा है. भविष्यवादी और प्रगतिशील दृष्टि केएमवी में शिक्षा के मूल में है जिसके बल पर साल दर्शन कन्या महा विद्यालय के द्वारा विभिन्न सर्वेक्षणों में टॉप रैंकिंग्स हासिल कर बेमिसाल उपलब्धियों की एक लंबी श्रृंखला तैयार कर वाकीयों के लिए मिसाल कायम की गई है.

.

.

केएमवी की एक और उपलब्धि में इंडिया टुडे द्वारा लगातार छठी बार पंजाब में बीबीए प्रोग्राम में नंबर 1 रैंक प्राप्त किया है. इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ए.आई. सी.टी.ई.) द्वारा प्रमाणित केएमवी का बीबीए प्रोग्राम छात्राओं के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें नौकरी के लिए तैयार करता है.

.

प्रोग्राम का लक्ष्य छात्राओं को विकसित करना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौतियों एवं जॉब अवसरों के लिए सक्षम बनाना है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि न्यू ऐज एजुकेशन तथा अपग्रेडिड पाठ्यक्रम कन्या महा विद्यालय के द्वारा 21वीं सदी की वैश्विक ज़रूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है. भारत के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूटस इंडस्ट्री एक्सपट्र्स, यूजीसी और सरकारी नामांकित व्यक्ति ऑटोनॉमस दर्जे के तहत केएमवी के अपग्रेडिड करिकुलम को विकसित करने में मदद करते हैं.

.

.

इंटर्नशिप और प्रोफेशनल ट्रेनिंग केएमवी में विभिन्न प्रोग्रामों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. केएमवी के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंटस इस ऑटोनॉमस संस्था में दी जा रही प्रगतिशील शिक्षा का परिणाम ही है. मैडम प्रिंसिपल ने इस शानदार सफलता के लिए डॉ. नीरज मेंनी अध्यक्षा, कॉमर्स विभाग एवं समूह स्टाफ सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए मुबारकबाद देने के साथ-साथ उनके द्वारा निरंतर किए जाते शानदार प्रयासों की सराहना की.

.

.