एनसीसी निदेशालय द्वारा आयोजित कल्चरल शो में पूरे भारत में से प्राप्त किया दूसरा स्थान,
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था, कन्या महाविद्यालय हमेशा अपने छात्रों को उनके व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए विभिन्न को-कारिकूलर गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। एक नई उपलब्धि में, केएमवी की एनसीसी सार्जेंट श्रुति करवाल और सार्जेंट हरविंदर कौर को नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चुना गया।
इसके अलावा, वे पंजाब के एनसीसी दल का हिस्सा भी थी, जिसने डाईरैकटोरेट जनरल एनसीसी द्वारा आयोजित कल्चरल शो के दौरान पूरे भारत से दूसरा स्थान हासिल किया, जिसमें केएमवी कैडेटस ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ भांगड़ा में भाग लिया और अपनी परंपराओं और संस्कृति को अपने लोक डान्स के माध्यम से दिखाया।
डीजी एनसीसी द्वारा सर्वश्रेष्ठ 3 डाईरैकटोरेट को पुरस्कार भी दिए गए और पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के भांगड़ा ने पूरे भारत में दूसरा स्थान हासिल किया। उलेखनिय है कि यह दो एनसीसी कैडेटस के लिए भी बहुत गर्व का क्षण था क्योंकि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के डेरेक्टोरेट एनसीसी कैडेटस से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने के लिए उनसे मिलने आए और उनसे कुछ भांगड़ा स्टेप्स दिखाने के लिए भी कहा।
विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने एनसीसी कैडेटस को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी और कहा कि केएमवी सार्थक भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतरीन नमूना है। उन्होंने आगे कहा कि केएमवी छात्रों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करके एनसीसी में शामिल होने के लिए तैयार करता है और उन्हें समाज की बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रेरित भी करता है। मैडम प्रिंसिपल ने छात्राओं को प्रेरित करने के लिए लेफ्टिनेंट सीमा अरोड़ा और सुश्री सुफालिका कालिया के प्रयासों की भी सराहना की।

































