PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के प्रोत्साहन एवं दिशा-निर्देशन अधीन स्नातकोत्तर कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग एवं कॉमर्स क्लब की ओर से अद्वितीय व्यक्तित्व लक्षणों सहित सफलता की ओर अग्रसर (पेविंग वे टुवार्ड सक्सैक्स विद यूनीक पर्सनैलिटी ट्रेटस) विषय पर एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ऋचा सोढी, सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव नैस्ले इंडिया एवं एचएमवी एल्ुमनाई उपस्थित रही।
सर्वप्रथम मुख्य वक्ता का स्वागत संस्था परम्परानुसार प्लांटर भेंट कर किया गया। कामर्स विभाग से श्रीमती काजल पुरी ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धियों से श्रोताओं को परिचित करवाया। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों एवं श्रेष्ठताओं को भी वर्णित किया। कॉमर्स विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली ने वर्कशाप के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए कॉमर्स क्लब के निरन्तर प्रयासों की चर्चा की।
प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने मुख्य वक्ता श्रीमती ऋचा सोढी का संस्था में हार्दिक अभिनंदन किया एवं कॉमर्स विभाग के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि एचएमवी सदैव ही छात्राओं के सर्वागीण विकास हेतु चर्चित रहा है। छात्राओं के आकादमिक विकास के साथ-साथ हम उनके व्यक्तित्व को भी परिष्कृत करते हैं ताकि वह समाज में अपने एक विलक्षण स्थान बना सके। यह कार्यशाला उसी हेतु एक प्रयास है। श्रीमती ऋचा सोढी ने कहा कि विलक्षणता अति महत्वपूर्ण है। इसलिए हम सभी को अपने भीतर की विलक्षणता को ढूंढना चाहिए।
उन्होंने सभी को अपने दृष्टिकोण, ज्ञान, विलक्षणता, संवाद, मौलिकता को विस्तृत करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने व्यवहारिकता के माध्यम से क्रियाएं करवाकर छात्राओं की रुचि बनाए रखी। श्रीमती बीनू गुप्ता, इंचार्ज कॉमर्स क्लब ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चय ही यह एक ज्ञानात्मक एवं ज्ञानावर्धक सत्र रहा। उन्होंने यह भी कहा कि अभी हाल ही में कॉमर्स विभाग को द वीक हंसा रिसर्च सर्वे 2022 में पंजाब में प्रथम नंबर हेतु पुरस्कृत किया गया है। इस अवसर पर श्रीमती वीना अरोड़ा, श्रीमती सविता महेन्द्रू, श्रीमती शिफाली कश्यप मौजूद थे।

































