PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. के एन.सी.सी. कैडेट्स ने प्लास्टिक का उपयोग ना करने की फैलाई जागरूकता,

kmvs-ncc-cadets-spread-awareness-against-the-use-of-plastic

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की 2पी. बी.(जी.)बी.एन. एन.सी.सी. के साथ जुड़ी हुई एन.सी.सी. यूनिट के द्वारा प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने के संबंध में जागरूकता फैलाने के मकसद के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया. पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत आयोजित हुईं इन विभिन्न गतिविधियों में एन.सी.सी. कैडेट्स ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया.

भारत में आयोजित हुए जी20 सम्मेलन के पर्यावरण संरक्षण एवं विकास पर आधारित विषय के अनुसार पोस्टर मेकिंग तथा रैली जैसी गतिविधियों का आयोजन करवाया गया जिसमें कैडेट्स ने भाग लेते हुए प्लास्टिक के उपयोग के साथ मानवीय जीवन पर पढ़ते दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ इस को खत्म करने के प्रति जागरूकता भी फैलाई. अपने पोस्टर्स के द्वारा जहां छात्राओं ने प्लास्टिक के साथ पर्यावरण में पैदा होते प्रदूषण की समस्या की ओर सभी का ध्यान केंद्रित किया वहीं साथ ही समाज में इसके खात्मे के लिए शपथ भी ग्रहण की.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर कैडेट्स को संबोधित होते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर प्लास्टिक वह इससे बनने वाली विभिन्न रोजमर्रा जीवन में उपयोग होती वस्तुओं को त्याग कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान डालना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने इस गतिविधि के सफल आयोजन के लिए एन.सी.सी. विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

ब्रिगेडियर अजय तिवारी, ग्रुप कमांडर, जालंधर ग्रुप तथा कर्नल महेंद्र सिंह सचदेवा, कमांडिंग अफसर, 2पी.बी.(जी.) बी.एन. एनसीसी जालंधर ने भी एन.सी.सी. कैडेट्स को इन गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए मुबारकबाद दी.

Latest News