PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालन्धर की बॉक्सिंग की खिलाड़ी छात्रा नितिका ने पटियाला में आयोजित वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। बी.ए. सेमेस्टर पहला की इस छात्रा ने यह मेडल 81 प्लस श्रेणी में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ प्राप्त किया।
. . .उल्लेखनीय है कि नितिका इससे पहले स्कूल स्टेट में गोल्ड मेडल हासिल करने के साथ-साथ मुख्तसर में आयोजित हो चुकी अंडर 25 डिपार्टमेंट खेलों में भी स्वर्ण पदक अपने नाम करवा चुकी है। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने होनहार खिलाड़ी छात्रा को इस बेहतरीन सफलता के लिए मुबारकबाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और बताया कि शिक्षा के साथ-साथ कन्या महाविद्यालय की छात्राएं खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी है।
.
.के.एम.वी. द्वारा खिलाड़ी छात्राओं को प्रदान की जाती उचित कोचिंग एवं महत्वपूर्ण सुविधाओं के बल पर छात्राएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































