PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. की सिमरन एम.कॉम सेमेस्टर चौथा में रही अव्वल,

KMV’s Simran bags top position in M.Com Sem. IV results

परीक्षाओं के खत्म होने के 20 दिन के अंदर परिणाम प्राप्त कर छात्राओं में खुशी की लहर,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा सदा अपनी छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया जाता रहता है जिसके फलस्वरूप छात्राएं शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित करती आ रही हैं. इसी श्रंखला में विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की एम.कॉम सेमेस्टर चौथा की छात्राओं ने शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया.

ऑटोनॉमस दर्जे के अंतर्गत आयोजित हुई इन परीक्षाओं में 1846/2200 अंकों के साथ सिमरन पहले स्थान पर रही. सिमरनजीत कौर ने 1826/2200 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि लक्ष्मी मिश्रा तथा जसपिंदर कौर संयुक्त रूप से 1784/2200 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही. उल्लेखनीय है कि इस कक्षा की 9 छात्राओं ने यह परीक्षा डिस्टिंक्शन सहित उत्तीर्ण की.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी होनहार छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी और बताया कि कन्या महा विद्यालय द्वारा एक और नई पहल करते हुए प्रत्येक अंतिम सेमेस्टर परीक्षा के खत्म होते ही 20 दिनों के अंदर परिणाम घोषित किए जा रहे हैं जिन से छात्राओं में ना केवल खुशी की लहर है बल्कि इस कार्य की भरपूर सराहना भी की जा रही है.

सभी मेघावी छात्राओं ने भी उचित समय पर परीक्षा परिणाम की घोषणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों के हित में लिया गया यह फैसला बेहद ही सराहनीय है जिसके तहत समय रहते वह अपने सही कैरियर के चुनाव की ओर बढ़ सकते है.

Latest News