PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. की वल्र्ड क्लास लाइब्रेरी छात्राओं के उत्तम शिक्षा प्राप्ति के सपने को साकार करने में सहायक,

KMV’s World Class Library Providing Digital Services to the Students

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा आउटलुक मैगजीन एवं टाईम्स आफ इंडिया के सर्वेक्षण 2021 में से टॉप नेशनल रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर छात्राओं को उचित शिक्षा प्रदान कर समय के साथ चलने में निपुण बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

.

.

कन्या महाविद्यालय की वैश्विक स्तरीय लाइब्रेरी भी इस दिशा में एक पथ प्रदर्शक की तरह है जो छात्राओं के उच्च शिक्षा प्राप्ति के सपने को पूरा करने में सक्षम है। इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि अपनी छात्राओं को गुणवत्तता पर आधारित शिक्षा प्रदान कर विश्व स्तरीय नागरिक तैयार करने वाली संस्था कन्या महाविद्यालय द्वारा छात्राओं की निर्विघ्न शिक्षा को यकीनन बनाकर उन्हें उच्च स्तरीय ज्ञान परदान करने के लिए सदा विशेष प्रयत्न किए जाते हैं जिनमें के.एम.वी. की लाइब्रेरी द्वारा खास रोल अदा किया जा रहा है।

.

.

1 लाख से भी अधिक पुस्तकों एवं अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पूर्ण तौर पर लेस विद्यालय की लाइब्रेरी छात्राओं को प्रत्येक डिजिटल सुविधा प्रदान कर रही है। 100 से भी अधिक जनरलज, 50 से अधिक मैगजीनज, लगभग 6200 ई-जनरलज आदि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ देश-विदेश का ज्ञान प्रदान करते हुए उनके जानकारी के घेरे को और अधिक विशाल करने में सहायक है। आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि ऑनलाइन एक्सेस कैटलॉग की मदद के साथ छात्राएं लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी प्राप्त करते हुए जरूरत के अनुसार अपनी पढ़ाई से संबंधित सामग्री हासिल कर सकती है।

.

.

इसके साथ ही लाइब्रेरी में मौजूद एन-लिस्ट, डेलनेट, एन.डी.एल. आई. तथा एम.एच.आर.डी. के द्वारा परिभाषित बहुत सारे वेब पोर्टलज जैसे ऑनलाइन स्रोत विद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इसके साथ-साथ के.एम.वी. की लाइब्रेरी द्वारा प्रत्येक अध्यापक एवं छात्रा को ऑनलाइन रिसोर्सेज पर रजिस्टर भी किया गया है। अंत में उन्होंने श्रीमती हेमा, लाइब्रेरियन तथा समूह लाइब्रेरी स्टाफ द्वारा यह जाते प्रयत्नों के लिए उन्हें मुबारकबाद दी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें