.
.
Kolkata fire Massive blaze at chemical factory near Howrah bridge
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है / घटना जगन्नाथ घाट इलाके की है जो कि हावड़ा ब्रिज के नजदीक है /
.
.
घटना रात करीब 2 बजे की है / दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, हालांकि, अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है /
.
.
दमकल टीम के अधिकारी ने बताया, ”केमिकल गोदाम में आग लगी है / किसी के मौत की कोई खबर नहीं है / मौके पर दमकल की 25 गाड़ियां मौजूद है. आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं / गोदाम के अंदर घुसने में हमलोग सफल नहीं हो पा रहे हैं, बीच का छत भी आग में जलकर गिर गया है /
.
.
आग लगने के कारण आसपास के इलाकों में काला धुंआ भर गया है / आग के कारण कितने का नुकसाना हुआ है अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है / आग लगने के कारणों के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Kolkata fire Massive blaze at chemical factory near Howrah bridge






































