.
.
Kolkata Hospital loses patients severed fingertip
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कोलकाता : हावड़ा के अलीपुर थाना इलाका स्थित एक निजी अस्पताल में एक कटी उंगली गायब होने से हड़कंप मच गया है / दरअसल बुधवार को एक हादसे में एक इंजीनियर की बायें हाथ ही एक अंगुली कट कर अलग हो गयी थी / पीड़ित इंजीनियर और उसकी कटी अंगुली को तुरंत अस्पताल लाया गया / प्लास्टिक सर्जरी के जरिये व्यक्ति की अंगुली जोड़े जाने की बात थी, लेकिन इसके पहले ही अस्पताल से उंगली गायब होने की बात परिजनों को पता चली /
.
.
जानकारी के मुताबिक जिस वक्त उनको अस्पताल में लाया गया था उस वक्त अस्पताल से स्टाफ भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट विश्वकप का सेमीफाइनल मैच देखने में व्यस्त थे और इसी लापरवाही की वजह से उन्होंने घायल व्यक्ति की उंगली खो दी / जब परिजनों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने अलीपुर थाना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दिया /
.
.
जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति हावड़ा के सांकराइल इलाके का रहने वाला है / उनका नाम निलोत्पल चक्रवर्ती है और वह पेशे से इंजीनियर हैं / वह मोटरसाइकिल से कार्यालय जा रहे थे, तभी हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये / घटना में उनके बायें हाथ की एक अंगुली कटकर अलग हो गयी / जिसके बाद उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया उस समय उसके साथ उसकी कटी हुई ऊँगली भी मौजूद थी /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Kolkata Hospital loses patients severed fingertip

































