.
.
.
.
.
.
.
.
.
Laalpur Khalsa College inaugurated two day seminar on the subject of muscle energy technology
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के फिजियोथरेपी विभाग की और से “मसल एनर्जी तकनीक” के विषय पर दो दिवसीय सेमिनार की शुरुआत की गई / इस सेमिनार का उद्घाटन मुख मेहमान डॉ. मंजीत सिंह स्पोर्ट्स फिजिशयन, कंपोजिट अस्पताल, बीएसएफ जालंधर, मुख्य वक्ता असीस प्रभाकर कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मनीपाल युनिवर्सिटी कर्नाटक और प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा द्वारा ज्योति प्रज्वलित करके लिया गया /
“मसल एनर्जी तकनीक” के विषय पर सेमिनार में मुख्य महिमान डॉ. मंजीत सिंह, स्पोर्ट्स फिजिशयन, कंपोजिट अस्पताल, बीएसएफ जालंधर और मुख्य वक्ता डॉ. असीस जोहल प्रभाकर कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मनीपाल युनिवर्सिटी कर्नाटक ने शिरकत की /

मुख्य मेहमान डॉ. मंजीत सिंह ने आपने भाषण में कहा कि खिलाड़ियों को चोट लगने का कारण अविज्ञानक ट्रेनिंग और खेल के मुताबक खुराक नहीं खाना है / उन्होंने खिलाडियों को आपने खेल के मुताबिक खुराक खाने के ऊपर जोर दिया / इस सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ. प्रभाकर ने कहा कि सर्जरी के बाद मांसपेशियों में होने वाली स्टिफनेस के लिए बहुत ही अच्छी तकनीक है /
इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने आये हुए सभी मेहमनों का धन्यबाद किया और कहा कि आज के समय में इस विषय की जरूरत को देखते हुए विभाग के मुखिया को इस के साथ संबंधित छोटे-छोटे कोर्स करवाने की सलाह दी जिसके साथ विभाग को और ज्यादा विस्तार मिल सके /
इस मौके पर विभाग के मुखिया डॉ. राजू शर्मा. डॉ. जसवंत कौर, डॉ. प्रियंक शर्मा, डॉ. रिचा, डॉ. राजवीर कौर, डॉ. कोमल, डॉ. वनीता और डॉ. सोनिया मौजूद थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Laalpur Khalsa College inaugurated two day seminar on the subject of muscle energy technology































