.
Lailpur Khalsa College Jalandhar won championship in hockey tournament
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : खेलों के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्राप्तियाँ कर रहे लायलपुर ख़ालसा कालेज, जालंधर के खिलाड़ियों ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी में चल रहे अंतर् कालेज प्रतियोगिता में से हाकी मुकाबलों में पहला स्थान प्राप्त करके चैपियनशिप जीती है /
..
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह सम्रा ने इन विजेता विद्यार्थियों, प्रशिक्षक श्री गुनदीप कुमार (ओलम्पियन), खेल विभाग के प्रमुख डॉ. जसपाल सिंह, टीम इंचार्ज डॉ. तरसेम सिंह और स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि लायलपुर ख़ालसा कालेज, जालंधर पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी पैदा कर रहा है /
..
इस कालेज ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी की ‘तेजा सिंह संमुदरी ट्राफी भी 24वीं बार हासिल की है / इस मौके गवर्निंग कौंसिल की प्रधान सरदारनी बलबीर कौर, खेल विभाग के प्रमुख डॉ. जसपाल सिंह और कालेज स्पोर्ट डीन डॉ. एस.एस.बैंस की तरफ से भी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी / इस मौके प्रो. पलविन्दर सिंह भी उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Lailpur Khalsa College Jalandhar won championship in hockey tournament


































