.
Three-Day International Workshop on “Gender Equity and Inclusion: Transformative Pathways in Higher Education” Commences at KMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) द्वारा विस्काम्प (वूमैन इन सिक्योरिटी कनफ्लिक्ट मैनेजमैंट एंस पीस) के सहयोग से जैंडर इक्विटी एंड इनक्लूकान : ट्रांस्फारमेटिव पाथवेका इन हायर ऐजुकेशन विषय पर 17-19 सितंबर 2019 तक आयोजित की जा रही तीन दिवसीय इंटरनैशनल कांफ्रैस का आरंभ आज उदघाटन सत्र के साथ हुआ /
.विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर मौजूद विशिष्ट अतिथियों श्री कोनर्ड टर्नर काऊंसलर, कल्चरल अफेयर्स, यू.एस. अंबैसी, श्री चन्द्रमोहन अध्यक्ष आर्य शिक्षा मंडल तथा विस्कॉम्प की डायरैक्टर डा. मीनाक्षी गोपीनाथ भूतपूर्व प्रिंसीपल लेडी श्री राम कालेज, नई दिल्ली का फूलों से स्वागत किया / अपने संबोधन में सभी माननीय अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रिंसीपल महोदया ने भारत की आजादी से पहले के वातावरण में नारी शिक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए के.एम.वी. के संस्थापकों द्वारा निभाई गई क्रांतिकारी और अनुकरणीय भूमिका से परिचित करवाया /
.उन्होंने कहा कि 134 वर्षों के लंबे समय में के.एम.वी. ने महिलाओं की शिक्षा के साथ-साथ उनकी सामाजिक स्थिति और भूमिका को नई पहचान देने की दिशा में बहुत कार्य किया है लेकिन अभी एक लंबा सफर है जिसमें और अधिक महत्वपूर्ण पड़ावों को पार करने के लिए के.एम.वी. अपनी भूमिका निभाने के लिए तत्पर है / श्री चन्द्र मोहन जी ने भारतीय समाज की सामाजिक, आर्थिक, भाषायी और सांस्कृतिक विभिन्नताओं का उल्लेख करते हुए एक उच्च शिक्षा संस्थान के रुप में समाज के सभी स्तरों के समावेश को अत्याधुनिक चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि के.एम.वी. इन सभी बाधाओं को पार करते हुए महिलाओं की शिक्षा, उनकी सामाजिक अस्मिता और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए सदैव प्रयत्नशील है /
.भारत और अमरीकी समाज की विभिन्नताओं के बावजूद स्वतंत्रता, समानता, न्याय और आर्थिक आत्मनिर्भरता को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने की आवश्यकता की बात करने के साथ श्री कोनार्ड टर्नर ने सामाजिक परिवर्तन, शिक्षा और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करने की कारुरत पर बल दिया /
श्री टर्नर ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थी ही वे माध्यम हैं जो भविष्य में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रमुख भूमिका निभाएंगे अत: उच्च शिक्षा संस्थाओं की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है / डा. मीनाक्षी गोपीनाथ ने अपने संबोधन में नारी शिक्षा एवं सशक्तीकरण में के.एम.वी., पंजाब तथा संपूर्ण विश्व की महिलाओं तथा पुरुषों द्वारा किए गए योगदान का उल्लेख किया /
.उन्होंने कहा कि जैंडर इक्विटी के लिए देश, वर्ग, समाज, भाषा, संस्कृति की भिन्नताओं के उपर उठकर पूरी दुनिया में बहुत कुछ किया जा चुका है / किन्तु अभी इस दिशा में आगे बढ़ते हुए हमें समकालीन परिवेश की संगति में नई मान्यताओं, विचारों, नीतियों और लक्ष्यों को तय करना होगा / उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों कालेजों, विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों प्रबंधकीय नीतियों के साथ टीचिंग टूल्का के चुनाव में भी इस दृष्टिकोण को अपनाने की आवश्यकता है /
.
उदघाटन सत्र के पश्चात इक्वैलिटी एंड इनक्लूकान : थ्रू ए जैंडर लैंस, जैंडर नॉलेज, सेफ्टी ऑडिट आफ कैम्पेस, क्रॉस कल्चरल डायलागस : जैंडर जस्टिस प्रैक्टिस इन द अकैडमी विषय पर आधारित संवाद सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें डा. मीनाक्षी गोपीनाथन, डा. मैना चावला सिंह (स्कॉलर इन रैसीडैंस, अमेरिकन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन, डी.सी.) प्रो. रुक्मिणी सेन (प्रो. सोश्योलॉजी, स्कूल आफ लिबरल स्टडीका,
अंबेदकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली) प्रो. डेनिस पी. लिगथन (प्रो. स्कूल आफ लिबरल स्टडीका, अंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली एण्ड डीन इंटरनैशनल अफेयर्स डिवीडऩ, रवीति मंडल (सीनियर प्रोग्राम मैनेजर, सेफ्टीपिन), डा. रितु लेहल, (डायरैक्टर, वूमेन स्टडीका सैंटर, पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला), डा. मोनिका शर्मा (डिपार्टमैंट आफ हिस्ट्री, कन्या महाविद्यालय) ने अपने विचार और अनुभव सांझा किए / के.एम.वी. के फैकल्टी मैंबर्स और विद्यार्थी भी इस वर्कशाप में सहभागिता कर रहे है / उन्होंने भी अपने विचार और अनुभाव इन संवाद-सत्रों के दौरान सबके साथ सांझा किए और इस विचार-चर्चा को सार्थक आयाम दिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Three-Day International Workshop on “Gender Equity and Inclusion: Transformative Pathways in Higher Education” Commences at KMV


































