PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

इनोसेंट हार्ट्स में दसवीं की परीक्षा में लाइशा सारंगल व रिजुल मित्तल 98 % अंक लेकर रहे प्रथम : 27 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक तथा 128 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक किए हासिल,

laisha-sarangal-and-rijul-mittal-secure-first-position-with-98-in-class-10-exams-at-innocent-hearts-27-students-scored-above-95-128-scored-above-90

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड ने 2024-25 की सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। 27 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 128 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक तथा 269 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

.

.

ग्रीन मॉडल टाउन की लाइशा सारंगल व रिजुल मित्तल ने 98% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जपनीत कौर ने 97.8% अंक लेकर द्वितीय स्थान,तेजस्व शर्मा ने 97.2 % अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ-साथ ईशा अरोड़ा ने 96.8%, अभिनव सिंगल व आरव गुप्ता ने 96.6%, सात्त्विक शर्मा 96.4 %, लविश राय 96%, रायना अरोड़ा व अनीश डुडेजा ने 95.4%, मंथन गुप्ता व मनू शेखर ने 95.2 % तथा मनन अरोड़ा ने 95% अंक प्राप्त किए।

.

.

लोहारां ब्रांच में गर्विता ने 96.8%, दृष्टि ने 96.4%, तनुष सैनी ने 96.4%, दृष्टि कौशल व मनस्वी नागर ने 96.2%, रिया अरोड़ा ने 96 % ,दिवेन चावला ने 95.6%, युवराज सिंह ने 95.4%, आरुष आनंद ने 95.2%, विनायक सेठी, रुशांग वर्मा एवं साहिब सिंह ने 95%, अंक प्राप्त किए। नूरपुर रोड में जसप्रीत बधन ने 96.4% अंक प्राप्त किए विभिन्न विषयों में अधिकतम 100 अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार है – पंजाबी में 12, मैथ्स में 1, साइंस में 2, मार्केटिंग में 13, व आई. टी. में 1 विद्यार्थी।

.

प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) कुमारी शालू सहगल (लोहारां), श्रीमती जसमीत बक्शी (नूरपुर रोड), श्रीमती सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) व श्रीमती शीतू खन्ना (कपूरथला रोड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी। इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

.

Latest News