PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब : आंतकी संगठन ने दी Punjab के रेलवे स्टेशनों को दी बम से उड़ाने की धमकी, हाईअलर्ट जारी,

lashkar-e-taiba-threatens-to-bomb-punjab-railway-stations-punjab

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : लश्कर-ए-तोयबा द्वारा चंडीगढ़ सहित कई रेलवे स्टेशनों व मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एहतियात के मद्देनजर दिनभर सर्च अभियान जारी रहा और डॉग स्कवायड की मदद के साथ रेल गाड़ियों में चैकिंग करवाई गई। इसी क्रम में संदिग्धों पर विशेष नजर रखने की हिदायतें दी गई है।

.

.

गत रोज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को पत्र मिला था, जिसमें जम्म-कश्मीर में मारे गए आतंकियों का बदला लेने की बात कहते हुए धमकी दी गई है। इसी के मद्देनजर आर.पी.एफ. व जी.आर.पी. के पुलिस बल द्वारा चैकिंग अभियान चलाते हुए सुरक्षा को यकीनी बनाया गया। इसी क्रम में जी.आर.पी. के एस.एच.ओ. अशोक कुमार द्वारा जवानों के साथ स्टेशन पर गश्त की गई। वहीं, यात्रियों का सामान भी चैक किया जा रहा है।

.

स्टेशन के एंट्री प्वाइंट पर जवानों की संख्या में बढ़ौतरी कर दी गई है। उधर, आर.पी.एफ. के स्टेशन इंचार्ज राजेश कुमार रोहिल्ला द्वारा जवानों को रात के समय विशेष अभियान चलाने की हिदायतें दी गई है। उन्होंने कहा कि एहतयात अपनाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के प्रबंध कड़े किए गए हैं, इससे यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है।

.

.

सुरक्षा प्रबंध यात्रियों के लिए किसी भी तरह की दिक्कत का कारण नहीं बनेंगे।इसी क्रम में स्टेशन पर तैनात जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. के जवानों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। अधिकारियों की अगुवाई में सुबह राऊंड किया गया जोकि प्लेटफार्म नंबर 1 से शुरू हुआ और प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर भी गश्त की गई। इसके बाद जवानों ने 1-ए व प्लेटफार्म-4 पर राऊंड किया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की चैकिंग से यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का संदेश मिलता है। वहीं, बेवजह घूमते लोगों से पूछताछ की गई।

.

वहीं, ए.डी.आर.एम. इंफ्रा कालरा द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। वह सुबह 10.30 के करीब विशेष चैकिंग गाड़ी में स्टेशन पहुंचे व यहां से आगे अमृतसर के लिए रवाना हो गए। करीब 15 मिनट तक स्टेशन रूकते वक्त उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रेल मंत्रालय द्वारा जारी हिदायतों व गाइडलाइन पर फोकस करने पर जोर दिया गया। उधर, रेलवे स्टेशन से संबंधित अधिकारियों में भी सर्तकता नजर आई। अधिकारियों द्वारा लोगों को आगाह किया जा रहा है कि किसी भी लावारिस सामान, बैग और अन्य संदग्धि वस्तु को छुएं नहीं। ऐसा कुछ भी होने पर तुरंत जी.आर.पी. या आर.पी.एफ. को जानकारी दें।

.