PTB News

Latest news
Punjab : तहसील में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, मचा हड़कंप SBI बैंक के लॉकर से गायब हुए लाखों के जेवर, बिना चाबी के कैसे हुआ खेल? जालंधर : समाज सेवा व जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली स्व. सुदेश कुमारी को हर वर्ग ने ... Himachal : भारी बारिश से जारी लैंडस्लाइड, चलती कार पर गिरे पत्थर, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हुआ बंद, शिक्ष... Ethanol : केंद्र सरकार गन्ने के इस्तेमाल को रोक, इन दो घरेलू उत्पादनों के उपयोग को दे सकती है बढ़ावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र,

जालंधर : समाज सेवा व जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली स्व. सुदेश कुमारी को हर वर्ग ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

last Ardaas for the eternal peace of late Sudesh Kumari was organized at Gurdwara Sri Guru Singh Sabha Jalandhar

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर के कक्कड़, पाहवा परिवार की स्वर्गीय सुदेश कुमारी की आत्मिक शांति के लिए रस्म उठाला एवं अंतिम अरदास गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाऊन में आयोजित की गई। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों, परिचितों एवं विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्यों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सुदेश कुमारी 7 अगस्त को इस नश्वर संसार को अलविदा कहकर प्रभु चरणों में विलीन हो गई थीं। उनके निधन से कक्कड़, पाहवा परिवार सहित रिश्तेदारों, मित्रों एवं परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन को सादगी, सेवा, अपनत्व और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा नेकी की राह पर चलते हुए अपना जीवन यापन किया। विपिन कुमार की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुदेश कुमारी 7 अगस्त को इस नश्वर संसार को अलविदा

कहकर प्रभु चरणों में विलीन हो गई थीं। उनके निधन से कक्कड़, पाहवा परिवार सहित रिश्तेदारों, मित्रों एवं परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन को सादगी, सेवा, अपनत्व और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा नेकी की राह पर चलते हुए अपना जीवन यापन किया। ​वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सुदेश कुमारी सरल एवं मिलनसार स्वभाव की धनी थीं।

परिवार एवं परिचितों के साथ उनके आत्मीय संबंध रहे। मधुर व्यवहार और अपनत्व के कारण वह अपने संपर्क में आने वाले लोगों के बीच विशेष स्थान रखती थीं। हर सुख-दुख में परिजनों और रिश्तेदारों के साथ खड़े रहना उनके स्वभाव का हिस्सा था। ​जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के प्रति उनके मन में विशेष दया भाव था। बिना किसी दिखावे के दूसरों की सहायता करना उनकी आदतों में शामिल रहा।

समाज सेवा के कार्यों में भी उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान दिया तथा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखी। उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार के कारण परिचितों के साथ उनके बेहद आत्मीय संबंध रहे। ​परिजनों एवं परिचितों ने कहा कि स्वर्गीय सुदेश कुमारी का जीवन दूसरों के प्रति प्रेम, सहयोग और सेवा की भावना से जुड़ा रहा। वह परिवार की खुशियों को प्राथमिकता देती थीं और प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहती थीं।

उनके चेहरे पर सदैव खुशी और अपनत्व की झलक देखने को मिलती थी। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। ​श्रद्धांजलि सभा में शामिल सभी धार्मिक, समाजिक, राजनितिक व लोगों ने कहा कि स्वर्गीय सुदेश कुमारी का स्नेह, सरलता, मिलनसार व्यक्तित्व और जरूरतमंदों की मदद करने की भावना हमेशा लोगों की यादों में जीवित रहेगी। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

.

.

.

.

.

.