PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

आम आदमी और भाजपा के राज में कानून व्यवस्थता हुई पूरी तरह से फेल : अवतार हैनरी

Law and order completely failed under the rule of common man and BJP Avtar Henry

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : लोकसभा उप चुनाव सन 2023 को लेकर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पुंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के उप प्रधान अवतार हैनरी और क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी द्वारा बैठकों का सिलसिला जारी रहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने सोढल नगर, बाबा दीप सिंह नगर, मकसूदां, सलेमपुर मुसलमाना, गदईपुर आदि इलाको में बैठके कर जनता को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। हैनरी ने जनता को सम्बोदित करते हुए कहा की प्रो कर्मजीत कोर चौधरी को जनता द्वारा भरपूर समर्थन मिल रहा है

जिससे यह निश्चित है कि वह भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेंगी। हैनरी ने कहा चौधरी संतोख एक शरीफ और मिलनसार व्यक्ति थे, जिन्होंने पिछले 9 वर्षो में बिना किसी भेदभाव से शहर का विकास करवाया था पर आज हमारी बदकिस्मती है की वो हमारे बीच में नहीं रहे हैं। हैनरी पंजाब सरकार और केंद्र सरकार जम कर बरसे, उन्होंने कहा आम आदमी के राज में कानून व्यवस्था फेल और केंद्र के राज में महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है।

Law and order completely failed under the rule of common man and BJP Avtar Henry

हैनरी ने बताया की आज देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई महंगाई से हर नागरिक दुखी है। पंजाब सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार के राज में गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। चुनाव से पहले बड़े बड़े वादे करने वाली आम आदमी और भाजपा की सरकार महंगाई को लगाम लगाने में असफल रहे है। आज देश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है पर इन दोनों सरकारों के पास महंगाई को काबू करने के लिए कोई भी योजना नहीं है।

अंत: हैनरी ने जनता से यह अपील की वह अपना कीमती वोट प्रो कर्मजीत कोर चौधरी को डाले तांकि वह सांसद बनकर अपने पति स्वर्गीय चौधरी संतोख सिंह के अधूरे विकास कार्यो को पूरा कर सके। इस मौके पर इस रैली में ब्लाक प्रधान जगजीत सिंह कम्बोज, पूर्व पार्षद राजविंदर सिंह राजा, पवन सूरी, टीना चौधरी, परमजीत सिंह पम्मा, गोगा लाहोरिया, सूरज लाहोरिया, रत्नेश सैनी, साब सिंह, रोशन लाल चौधरी, कमल कपूर, बंटी, साबी, संजीव कुक्कन, बोब्बी कपूर, बावा वर्मा, मियां जी, मनु कपूर आदि भारी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।

 

 

Law and order completely failed under the rule of common man and BJP Avtar Henry