PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

19 वर्षीय मनीषा हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की एंट्री, कहा, अगर नहीं मिला ‘पुलिस से इंसाफ तो?

lawrence-bishnoi-gang-enters-19-year-old-girl-manisha-murder-case

PTB Big न्यूज़ भिवानी : हरियाणा के भिवानी में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की नृशंस हत्या को लेकर बढ़ते जन आक्रोश के बीच राज्य सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है। इसी बीच, इस सनसनीखेज मामले में अब कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भी एंट्री हो गई है, जिसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर चेतावनी दी है कि अगर पुलिस न्याय नहीं दिला सकी तो

.

.

वे खुद ही कातिलों को मौत के घाट उतार देंगे। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त को स्कूल से निकलने के बाद एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिले की पूछताछ के लिए गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। दो दिन बाद, 13 अगस्त को उसका शव भिवानी के एक खेत से बरामद हुआ था। इस घटना के बाद से ही पूरे प्रदेश में भारी गुस्सा है और लोग सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

.

.

मनीषा हत्याकांड को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, जिसमें गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र है। पोस्ट में लिखा है, “अगर हरियाणा पुलिस इंसाफ नहीं दिलवा पाई तो हम कातिल को मौत के घाट उतार देंगे।” इस पोस्ट को हरियाणा में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच अपने वर्चस्व को स्थापित करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

.

इतना ही नहीं, इसी पोस्ट में कनाडा के ब्रैम्पटन में हुई सोनू छाठा की हत्या की जिम्मेदारी भी ली गई है। पोस्ट के मुताबिक, सोनू छाठा लॉरेंस के करीबी एमपी धनुआ के मर्डर की साजिश में शामिल था और लॉरेंस के नाम पर उगाही कर रहा था, जिस वजह से उसे मारा गया। बता दें कि गोल्डी ढिल्लों कनाडा में है जबकि लॉरेंस बिश्नोई भारत की जेल में बंद है। इस नई धमकी ने मामले में एक खतरनाक मोड़ ला दिया है और पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती और बढ़ा दी है।

.

.