.
.
Live suicide Loving couple shot themselves with rifle in Sangrur Punjab
मरने से पहले किनसे मांगी दोनों ने माफ़ी,
(देखें पीटीबी न्यूज़ पर Video)
PTB Big Breaking न्यूज़ संगरूर : पंजाब के संगरूर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां गांव गुज्जरां में देर रात एक युवक-युवती ने खुद को राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली / बताया जा रहा है की यह दोनों युवक और युवती एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन परिवार वाले इनके रिश्ते में अड़ंगा बन रहे थे जिसके वजह से इन दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया /
.
.
जानकारी अनुसार सुसाइड से पहले युवक ने युवती के साथ मिलकर एक वीडियो बनाई, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात करते हुए अपने परिवार से माफी मांगी / युवक रविंदर सिंह बंटी ने अपने भाई की लाइसेंसी बंदूक से घटना को अंजाम दिया / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की हरबंस कौर पिछले दो दिन से घर से लापता थी व परिजन उसकी तलाश कर रहे थे /
.
.
इन दोनों की सुबह गांव में बने मोटर के कमरे के पास चारपाई पर लाशें पड़ी मिली / पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है व जांच-पड़ताल शुरू कर दी है / दोनों ने यह खौफनाक कदम प्रेम-प्रसंग में परिवार द्वारा अड़ंगे को बताया जा रहा है /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Live suicide Loving couple shot themselves with rifle in Sangrur Punjab


































