PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह को लेकर सामने आई बड़ी खबर,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह की तबीयत बीती रात को अचानक खराब हो गई। उन्हें रात 2.30 बजे अमृतसर के फोर्टिस एस्कोर्ट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टरों ने उनके टेस्ट करवाए हैं। अधिकतर की रिपोर्ट ठीक है, वहीं कुछ रिपोर्ट के आने के बाद ही डॉक्टर्स उनके बीमारी के बारे में कुछ बता पाएंगे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जत्थेदार अमृतपाल ​​​​​​रात 2.30 बजे अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी वह मुक्तसर साहिब में थे। उन्हें रात के समय घबराहट महसूस हुई। जिसके बाद उन्हें अमृतसर के अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स के अनुसार उनका बीपी बढ़ा हुआ था।

फोर्टिस एस्कोर्ट अस्पताल की तरफ से सुबह करवाए गए सभी टेस्ट ठीक आए हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी MRI भी करवाई गई है। जिसकी रिपोर्ट के आने का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें छुट्‌टी दी जाएगी। डॉक्टर्स के अनुसार उनकी हालत में अब सुधार है। रात बीपी के कारण उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Latest News