PTB News

Latest news
शानदार ताजपोशी के साथ शपथ लेंगे Vijay Thalapathy, सरकार बनाने का रास्ता हुआ साफ़, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन, मिस इंडिया नॉर्थ 2026 यशिका शर्मा का इनोसेंट हार्ट्स में भव्य स्वागत, पूर्व छात्रा की उपलब्धि पर गौर... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा “कॉफी विद द स्टूडेंट काउंसिल 2026–27 का आयोजन, एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-III की छात्राओं ने बढ़ाया महाविद्यालय... जालंधर BJP नेताओं ने घेरा CP ऑफिस, CM के खिलाफ दी शिकायत ‘बड़ा-घोटाला’! 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ किये ट्रांसफर, लाखों की लूट के बाद खुला काला राज, क्या! जीत कर भी हार गए Vijay Thalapathy, आखिर क्यों दे सकते हैं 108 विधायक इस्तीफा, गुणा-गणित के गहर... जालंधर व अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर पाकिस्तानी डॉन ने दिया बड़ा बयान जालंधर के BSF मुख्यालय के बाहर हुए धमाके को लेकर हुआ बड़ा खुलासा,

आप पार्टी से पूर्व सांसद रहे धर्मवीर गांधी हुए कांग्रेस के, इस सीट से मिल सकता है टिकट

lok-sabha-election-2024-punjab-dharamveer-gandhi-joins-congress-can-get-ticket-from-patiala-seat

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पटियाला से आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में धर्मवीर गांधी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

.

.

इस मौके पर बोलते हुए धर्मवीर गांधी ने कहा कि 2024 का इलेक्शन देश का इतिहास लिखे जाने वाला है। किसको किस दिशा में जाना है, ये इलेक्शन तय करेगा। मैं इतिहास का जो सही रास्ता है, उस पर खड़ा होना चाहता हूं। इसलिए मैंने कांग्रेस ज्वाइन की है, जो देश की हालत है, देश को धार्मिक ध्रुवीकरण के तहत बांटा जा रहा है। नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। 1 जून 1951 में जन्में धर्मवीर गांधी एक बड़े हृदय रोग विशेषज्ञ भी हैं।

.

.

2011 के भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से प्रेरित होकर वे राजनीति में आए थे। 2013 में उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार भी किया और वे पार्टी में शामिल भी हो गए। 2014 में आम आदमी पार्टी ने धर्मवीर गांधी पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा। उन्होंने इस सीट पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को मात दी। लेकिन, पार्टी में आपसी मतभेद को लेकर उन्होंने 2016 में AAP से किनारा कर लिया। इसके बाद 2019 में उन्होंने नवां पंजाब नाम से अपनी एक अलग पार्टी बना ली।

.

.

2019 के चुनावों में वे तीसरे नंबर पर रहे। धर्मवीर गांधी को कांग्रेस पटियाला से चुनाव लड़वा सकती है। कुछ दिन पहले पटियाला से सांसद परनीत कौर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। वो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका था। बीजेपी ने उन्हें पटियाला से चुनाव मैदान में उतारा है। अब धर्मवीर गांधी के पार्टी ज्वाइन करने से कांग्रेस को पटियाला में मजबूती मिली है। अगर कांग्रेस उन्हें पटियाला सीट से उतारती है तो वे परनीत कौर को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

.

.

Latest News