PTB Big न्यूज़ दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए तारीख की घोषणा कर दी है। जालंधर लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली हुई सीट पर चुनाव 10 मई को होगा। चुनाव आयोग ने अपनी जारी रिलीज में कहा कि 10 मई को मतदान के बाद मतगणना का काम तीन दिन बाद 13 मई को शुरू होगा।
उसी दिन उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद जालंधर लोकसभा क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है। अब कोई भी केंद्रीय और राज्य सरकार का मंत्री कोई घोषणा नहीं कर पाएगा।

































