PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

पंजाब में हुई बड़ी वारदात, बिहार-यूपी से आये लुटेरे पंजाब भर में सक्रिय होकर, कमीशन पर दे रहे हैं लूट की वारदात को अंजाम, लोगों ने धर दबोचा,

loot-with-car-owner-in-bathinda-big-crime-news

PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा के महणा चौक में सोमवार सुबह कार सवार से पल्सर बाइक सवार युवकों ने लाखों रुपये से भरा लिफाफा छीन लिया। जब आरोपी फरार हो रहे थे तो कार सवार पीड़ित रिंकल कुमार निवासी डबवाली ने युवकों का पीछा कर मोहल्ले के लोगों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों का तीसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

.

लोगों ने पकडे़ गए युवकों की पहले जमकर धुनाई की और उसके बाद दोनों को कपड़े से बांधकर पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक मोहमद फरगीस और बशीर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह का कहना था कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

.

loot-with-car-owner-in-bathinda-big-crime-news

.

डबवाली निवासी रिंकल कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह वह डबवाली से बठिंडा में किसी को साढे़ चार लाख रुपये से अधिक की राशि देने आया था। जब वह महणा चौक पहुंचा तो पल्सर बाइक सवार तीन युवकों में से एक युवक उसके पास आया और किसी का पता पूछने के बहाने उससे लाखों रुपये से भरा लिफाफा छीन कर फरार हो गया। उसने शोर मचा दिया और आस पास के लोगों की सहायता से आरोपियों का पीछा किया। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन उनका तीसरा साथी फरार हो गया।

.

.

पकडे़ गए एक युवक मोहमद फरगीस ने बताया कि उनको आलम दिल्ली से बठिंडा लेकर आया था और उन्हें वारदात करने के लिए कहा था। आरोपी ने बताया कि उसे और उसके दूसरे साथी को आलम ने अच्छा कमीशन देने का झांसा देकर वारदात करवाई थी। आलम ने उनको वारदात के लिए इस्तेमाल किया था। वारदात के समय आलम भी उनके साथ मौजूद था।

.

दूसरे आरोपी बाशीर ने बताया कि वह आलम के साथ ही तीन-चार दिन पहले बठिंडा आए थे और हमने उससे पैसे भी लेने थे। मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने में ले गई। थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के तीसरे साथी आलम की तलाश की जा रही है।

.

Latest News