PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में हुई बड़ी लूट, मैनेजर से लुटेरे लूट ले गए 23 लाख रूपये, फैली सनसनी,

loot-with-toll-plaza-manager-in-jalandhar-police-started-investigation-punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में लाडोवाल टोल प्लाजा मैनेजर से 23 लाख रुपये की लूट हो गई है। जानकारी के अनुसार, लाडोवाल टोल प्लाजा का मैनेजर अपनी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर फिल्लौर बैंक में नकदी जमा करवाने आ रहा था। इसी बीच दो गाड़ियों में आए लुटेरों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक गाड़ी मैनेजर की गाड़ी के आगे जबकि दूसरी उसके पीछे लग गई।

सूत्रों के अनुसार, मैनेजर के ड्राइवर ने गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया था लेकिन लुटेरों ने गाड़ी को तोड़कर उसके अंदर पड़े 23.30 लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे सब डिवीजन में हाई अलर्ट कर दिया और गाड़ियों की तलाश शुरू कर दी। लाडोवाल टोल प्लाजा लुधियाना कमिश्नरेट के अधीन है, लेकिन बैंक खाता जालंधर में फिल्लौर में है।

पुलिस अधिकारियों की तरफ से इलाका सील कर दिया गया है व वाहनों की तलाशी ली जा रही है। फ़िलहाल इस घटना के बाद एक बार फिर से कमिश्नरेट पुलिस के ऊपर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, आखिर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दावे करने वाली कमिश्नरेट पुलिस की आंख के नीचे कैसे लुटेरे कर रहे हैं आँख मिचोली का खेल? लोग फिर कैसे हो सकते हैं सुरक्षित?

Latest News