PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली / जब बीते दिन पहले आदमपुर में जालंधर के संतोषपुरा निवासी लवलीन की हत्या की वारदात को पुलिस ने कुछ घंटों की मेहनत के बाद ट्रेस कर लिया /
पुलिस ने लवलीन के हत्या के आरोप में उसके साले ग्रंथी, सास-ससुर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है / आपको यह भी बता दें कि 3 दिन पहले आदमपुर में लवलीन नाम के युवक पर जला शव पुलिस को बरामद हुआ था / जालंधर देहात के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने हत्या की वारदात ट्रेस करने के लिए SP इन्वेस्टिगेशन सर्वजीत सिंह बाहिया, DSP सर्वजीत राय तथा थाना आदमपुर के SHO राजीव कुमार को सौंपी थी /
SSP स्वर्णदीप सिंह ने आगे बताया कि वारदात की जांच में पता चला है कि लवलीम की लव मैरिज हुई थी वह अपने ससुराल में ही रहता था, लेकिन उसके ससुराल वाले लव मैरिज से खुश नहीं थे / SSP स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि लवलीन शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब पीकर पत्नी बच्चों के साथ कलह करता था / लवलीन का साला युवराज सिंह ग्रंथी है / लवलीन के शराब पीने के कारण सभी बेहद परेशान रहते थे और अक्सर हो रहे कलह से परेशान थे /
वारदात वाले दिन भी दोपहर के समय ही लवलीन ने शराब पी और घर जाकर विवाद करने लग गया जिसकी वजह से उसके ससुर जसविंदर सिंह, सास शकुंतला, साले युवराज सिंह ने मिलकर लवलीन को पकड़ लिया और लवलीन के सिर में कड़ा मारा और फिर मुंह में कपड़ा ठोक दिया, जिससे लवली का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई /
SP संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने शव गांव के बाहर फेंक दिया और पेट्रोल छिड़ककर रात के अँधेरे में आग लगा दी, ताकि उसकी पहचान ना हो सके / SSP स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि वारदात में लिप्त चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है /








































