PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हुए बीते दिनों बम ब्लास्ट मामले की जांच में एजैंसियों ने खन्ना के 2 पूर्व SHO तथा एक कांस्टेबल को पूछताछ के लिए बुलाया है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान तीनों से बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है / बताया जा रहा है कि घटना में इस्तेमाल हुई कार उक्त कांस्टेबल की है /
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति गगनदीप के संपर्क में थे / जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद भी इन तीनों से गगनदीप का संपर्क बना हुआ था / बताया जा रहा है कि जिस कार में गगनदीप कोर्ट पहुंचा था वह कार उक्त कांस्टेबल की बताई जा रही है /



































