PTB News

Latest news
PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू जालंधर में प्लॉट से युवक की मिली ला*श, शरीर पर मिले तेजधा/र हथि/यार से वार के निशान

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव, किसके सिर पर सजने वाला है विधायक पद का ताज?

ludhiana-by-election-2025-who-will-be-crowned-as-mla

.

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला में बीती 19 तारीख को लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव का मतदान हुआ। इस मतदान के बाद सोमवार यानि 23 जून 2025 को मतगणना होगी। चुनाव के नतीजों के साथ हल्का पश्चिमी को नया विधायक मिल जायेगा। आखिर किसके सिर सजेगा ताज इसका इंतजार भी खत्म होने वाला है। मतगणना के लिए प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए है।

.

.

घुमारमंडी स्थित खालसा कॉलेज फॉर वीमेन में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 14 राउंड होंगे। जनरल ऑब्जर्वर IAS राजीव कुमार और जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर हिमांशउ जैन ने आज यानि रविवार को तैयारियों का जायजा लेने भी पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने मतगणना के लिए 14 टेबलों से सुसज्जित परीक्षा हॉल और डाक मतपत्रों और इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ETPBS) वोटों के लिए निर्धारित

.

दो अतिरिक्त टेबलों का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज ऑडिटोरियम में स्थित मीडिया सेंटर का भी जायजा लिया। जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्र पर पर्याप्त पुलिस तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा समेत व्यापक उपाय लागू किए हैं। सभी संबंधित हितधारकों की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था को अनुकूलित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। DEOने पुष्टि की कि मतगणना प्रक्रिया सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की जाएगी। हल्का पश्चिमी में नए विधायक कौन होगा

.

.

इसका पता 23 जून यानि सोमवार को चल जाएगा। Aap पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल दावा कर रहे हैं कि वह इस सीट को जीतेंगे और 2027 विधानसभा चुनाव की नींव रखी जाएगी। हालांकि प्रशासन की तरफ से जीत के बाद जश्न मनाने को लेकर की गई तैयारियों पर भी नजर रखी हुई है। प्रमुख पार्टियों की तरफ से रोड शो भी प्लान कर लिए गए है कि जीत के बाद रोड शो किस तरफ से निकाला जाएगा। अब देखना यह होगा कि जीत किसकी होती और कौन लड्डू बांटेगा।