PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के माता-पिता को किया पुलिस ने गिरफ्तार, जाने पूरा मामला,

ludhiana dhaba firing case shaganpreet parents arrested australia extortion case

PTB Big न्यूज़ खन्ना/लुधियाना : लुधियाना के कस्बा खन्ना पुलिस ने 1 मई को प्रेम वैष्णो ढाबा पर हुई फायरिंग और फिरौती मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया में बैठे दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के माता-पिता को देर रात गिरफ्तार किया है। शगनप्रीत के पिता सौदागर सिंह और माता दलजीत कौर को उनके पैतृक गांव चढ़ी, जिला फतेहगढ़ साहिब से पकड़ा गया।

.

.

दोनों को इस मामले में साजिशकर्ता के तौर पर नामजद किया गया है। शगनप्रीत सिंह, जो दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का पूर्व मैनेजर रह चुका है, लंबे समय से विदेश में रह रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके माता-पिता लगातार उसके संपर्क में थे। वे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों और उनके सहयोगियों के साथ भी संपर्क बनाए हुए थे। यह उल्लेखनीय है कि शगनप्रीत सिंह के माता-पिता का नाम पहले भी खन्ना के पायल और

.

.

दोराहा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटनाओं में सामने आया था। उन मामलों में भी पुलिस ने दोनों को नामजद किया था। पिछली गिरफ्तारी के बाद सौदागर सिंह को अदालत से जमानत मिल गई थी, जबकि दलजीत कौर भी जमानत पर बाहर थीं। अब प्रेम वैष्णो ढाबा फायरिंग और फिरौती मामले में उन्हें दोबारा नामजद कर गिरफ्तार किया गया है। खन्ना के डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) मोहित सिंगला ने बताया कि जांच के दौरान ऐसे साक्ष्य मिले,

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, टूरिस्ट बस पलटने से दो छात्रों की हुई मौत, 8 यात्री घायल, कई बाहन हुए क्षतिग्रस्त,

.

जिनसे पता चला कि शगनप्रीत सिंह के माता-पिता विदेश में बैठे अपने बेटे के संपर्क में थे। इसके अलावा, वे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों और उनके नेटवर्क से भी जुड़े हुए थे। पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर ही दोनों को मामले में साजिशकर्ता के रूप में नामजद कर गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।

.

यह भी पढ़ें : कल से 6-दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम, जानें वजह

.