PTB News

Latest news
जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया,

पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या

ludhiana pandit kulche chole son rahul sharma murder case cctv footage

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बुधवार रात घर से स्कॉर्पियो में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। राहुल को 2 गोलियां मारी गईं। एक उसकी छाती और दूसरी पीठ पर लगी। परिवार को उसके दोस्तों ने ही फोन कर कहा कि राहुल को गोली लगी है और उसे DMC में भर्ती कराया गया है, जाकर देख लो। हालांकि जब तक परिवार वहां पहुंचा तो राहुल दम तोड़ चुका था।

.

मृतक राहुल की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को राहुल की स्कॉर्पियो मिल गई है, जिसमें वह घर से निकला था। उसकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। परिजनों के मुताबिक राहुल शर्मा अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी घर से निकला था। वह देर रात किसी बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान कोई विवाद हुआ और इसके बाद उस पर फायरिंग कर दी गई।

.

.

परिवार के मुताबिक उन्हें पता चला कि फुल्लांवाल चौक से जे ब्लॉक मॉल को जाती रोड पर यह वारदात हुई। परिजनों के मुताबिक रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें वारदात का पता चला। राहुल के दोस्तों ने ही उसके साले को फोन कर बताया कि राहुल DMC में भर्ती है, उसे गोली लगी है। परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि राहुल की 11.55 बजे ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिवार के मुताबिक राहुल की शादी 3 साल पहले ही हुई थी।

.

उसके घर में पत्नी, माता-पिता और एक शादीशुदा बहन है। पुलिस के मुताबिक देर रात पार्टी में क्या हुआ, इसके बारे में जांच की जा रही है। गोली चलाने वाले कौन थे, इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। जिससे गोली चलाने वालों का सुराग मिल सके। फिलहाल पुलिस और परिवार ने अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है। उनसे बात होने के बाद घटना की पूरी जानकारी सामने आएगी। 

.

यह भी पढ़ें : Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर

.

लुधियाना के फाउंटेन चौक के पास सिमेट्री रोड पर पंडित के छोले-कुलचे शहर के सबसे पुराने और मशहूर स्ट्रीट फूड काउंटर्स में से एक है। इसकी शुरुआत परिवार के बुज़ुर्ग खुशी राम शर्मा ने की थी। इसके बाद पंडित कुलदीप शर्मा और उनकी अगली पीढ़ी इस काम को संभाल रहे हैं। इस परिवार ने हिमाचल और पंजाब के जायके को मिलाकर छोले बनाते हैं। ये दुकान 1950 के बाद से यहां पर लग रही है। परिवार बिना तेल के छोले बनाते हैं। इनमें प्याज-लहसुन भी नहीं डाला जाता।

.

यह भी पढ़ें : CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका