PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

12 घंटे में पकड़ा गया लुधियाना में हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी, DGP पंजाब ने किया का ट्वीट,

ludhiana-police-solved-triple-murder-case-with-arrest-of-accused-dgp-gaurav-yadav-tweets

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना के तिहरे हत्याकांड का आरोपी पकड़ा गया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि लुधियाना के तिहरे हत्याकांड को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको यह भी बता दें लुधियाना के सलेम टाबरी के न्यू जनकपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में तीन बुजुर्गों के खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया था।

धारदार हथियारों से हत्या के बाद तीनों का गला भी दबाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्यारों ने जाते समय रसोई में गैस चूल्हे का स्विच ऑन कर दिया और कमरे के पास अगरबत्ती जला दी थी ताकि घर में आग लग कर धमाका हो सके और ये हत्याकांड हादसा बन जाए। घटना का पता उस समय चला जब शुक्रवार सुबह दूध देने वाला आया।

उसने अंदर जाकर देखना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर लोगों ने दरवाजा खोला तो अंदर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। मृतकों की पहचान सुरजीत कौर उर्फ बचन कौर (90), उनका बेटा चमन लाल (70) और बहू सुरिंदर कौर छिंदो (67) के रूप में हुई है। चमन लाल और सुरिंदर कौर के चार बेटे विदेश में रहते हैं। गुरुवार सुबह दूध वाला आया तो पड़ोसियों ने यह सोच कर दूध ले लिया कि शायद सब कहीं गए हैं लेकिन सारा दिन तीनों नजर नहीं आए। घर का दरवाजा भी नहीं खुला।

शुक्रवार सुबह फिर दूध वाला आया तो पड़ोसियों ने कहा कि कल का दूध भी पड़ा है। इस पर लोगों को कुछ शक हुआ दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन अंदर से कुंडी लगी थी। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर किसी तरह खोला तो अंदर तीनों के शव पड़े थे। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। चमन लाल, उनकी पत्नी और मां बुधवार की देर शाम तक गली में टहलते देखे गए थे। आशंका है कि तीनों की हत्या बुधवार रात को की गई है।

Latest News