PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब को शर्मसार कर देने वाली ख़बर, गोद ली हुई लड़की से डेढ़ साल तक गलत काम करते रहे तीन भाई,

ludhiana three brothers misdeed with adopted girl in punjab

PTB Big Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना शहर में मानवता काे शर्मसार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है / जहां एक पिता द्वारा गोद ली गई नाबालिग के साथ उसके तीन सौतेले भाई डेढ़ साल तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे / लड़की ने कभी यह साेचा भी नहीं हाेगा कि जिन भाइयाें काे वह राखी बांधती है वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देंगे / भाइयों से परेशान होकर 15 वर्षीय बच्ची ने स्कूल में अध्यापिका को पूरी बात बता दी /

.

.

.

थाना शिमलापुरी की पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है / एसएचओ बलकार सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान अजय कुमार, विनय कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई / अध्यापिका की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है / उन्होंने पुलिस को बताया कि पीड़ित बच्ची उनके स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है / परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है / जब बच्ची बहुत छोटी थी तो उसे गोद लिया गया था /

.

.

गोद लेने के कुछ समय बाद माता-पिता बिहार वापस चले गए थे / लुधियाना में वह भाइयों के पास ही रहती है / उसके तीनों भाई उससे बड़े हैं, पिछले डेढ़ साल से उसके भाई उसे डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहे हैं / वीरवार को जब यह सब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो उसने बच्ची ने अध्यापिका को यह बात बता दी / इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी गई / पीडि़त छात्रा का शुक्रवार को मेडिकल करवाया जाएगा / फिलहाल तीनों आरोपित फरार हैं / पुलिस का कहना है कि आराेपिताें की तलाश में छापेमारी की जा रही है / जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा /

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें