PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब से बड़ी ख़बर, फिर चली गोलियां, एक व्यक्ति को लगी, मोहल्ले में खड़े वाहनों में भी की जमकर तोड़फोड़,

ludhiana youths celebrating birthday party in opened fire on people Punjab

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में विजय नगर में बर्थडे पार्टी मना रहे कुछ युवकों ने लोगों पर गोलियां बरसां दी। इस दौरान एक व्यक्ति की बाजू को गोली छू कर निकली। युवक यही नहीं रूके उन्होंने फायरिंग के बाद मोहल्ले में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की और फिर फरार हो गए। लोगों ने युवकों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात कुछ युवक विजय नगर में सड़क पर जन्म दिन मना रहे थे। इन युवकों में से कुछ हुल्लड़बाजी करने लगे। मोहल्ले में शोर शराबा सुन लोग घरों से बाहर निकलकर उन्हें समझाने के लिए गए। इस दौरान हुल्लड़बाजी कर रहे युवकों ने लोगों से बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद मामला बढ़ गया। युवकों ने लोगों पर सरेआम फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

युवकों ने इस कदर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी के लोगों को अपना बचाव करने के लिए इधर-उधर भागना पड़ गया। इसी बीच मोहल्ले के एक युवक की बाजू को छूती हुई गोली निकल गई। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। लोगों ने घरों में छिप कर अपनी जान बचाई।

इलाका निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि उसके घर के सामने कर्मसर कॉलोनी और पुनीत नगर पड़ता है। देर रात कुछ युवक जन्मदिन पार्टी मना हुल्लड़बाजी कर रहे थे। शोर शराबा सुन जैसे ही उन युवकों को रोकने के लिए आस-पास घरों के लोग एकत्रित हो उनके पास गए तो उन्होंने बहसबाजी शुरू कर दी। इतने में बात बिगड़ गई और युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में मोहल्ला निवासी परमिंदर सिंह घायल हो गया। गोली उसकी बाजू को छू कर निकाल गई। इलाका निवासियों ने किसी तरह बचाव किया और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। फायरिंग करने और तोड़फोड़ के बाद युवक मौके से फरार हो गए। घटना के कुछ देर बाद थाना टिब्बा की पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे।