Major accident happened on Beas Dariya bridge The woman jumped from the bridge and fell 40 feet and fell on the lock Tanda Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ टांडा उड़मुड़ : जिला होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ से श्री हरगोबिंदपुर सड़क मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क मार्ग पर पड़ते ब्यास दरिया पुल एक भयानक हादसा देखने को मिला / बताया जा रहा है कि जिसने भी यह मंजर देखा वह दंग रह गया /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्यास पल पर हुआ हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला उछाल कर 40 फीट पुल के नीचे जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई / वहीं मोटरसाईकल को चला रहा उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया /
.इस सनसनी खेज घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया / पुलिस का यह भी कहना है कि हादसे का शिकार हुए मां-बेटे टांडा से अपने गांव की और जा रहे थे, लेकिन इसी बीच उनके मोटरसाईकल के सामने से आये एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर दे मारी, जिससे यह भयानक हादसा हुआ /
.वहीं पुलिस का कहना है कि चश्मदीदों और घायल युवक के अनुसार इस जोरदार टक्कर की वजह से पुल के करीब 5 फीट ऊंची रेलिंग से उछल कर पीछे बैठी महिला ब्यास दरिया पुल से 40 फीट नीचे दरिया में जा गिरी, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई /
.वहीं पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान नरिन्दर कौर पत्नी कुन्दन सिंह निवासी हरचोवाल व घायल युवक की पहचान हरप्रीत सिंह जोकि मृतका का बेटा है के रूप में हुई है / फ़िलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व आगे की करवाई की जा रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Major accident happened on Beas Dariya bridge The woman jumped from the bridge and fell 40 feet and fell on the lock Tanda Punjab




































