PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

फिर हुआ बड़ा हादसा, नदी पर बना 43 साल पुराना पुल टूटा, कई वाहन नदी में गिरे, तीन लोगों की मौत,

major-accident-vadodara-bridge-mahisagar-river-collapsed-many-vehicles-fell-2-people-died

.

PTB Big Accident न्यूज़ वडोदरा : गुजरात के वडोदरा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना गंभीरा पुल मंगलवार सुबह अचानक ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो सीधे नदी में गिर गए। पुल टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और

.

.

तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल पर मौजूद 5 गाड़ियां नदी में समा गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीरा पुल के टूट जाने से वडोदरा और आणंद के बीच सीधा संपर्क टूट गया है। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

.

पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है, लेकिन अब यात्रियों को करीब 40 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं पुल गिरने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

.

.