PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

लुधियाना में हुई बड़ी वारदात, कांग्रेस नेता के भाई की अज्ञात हमलावरों ने की गोलियां मारकर हत्या, फैली सनसनी,

major-incident-in-ludhiana-congress-leaders-brother-shot-dead-bike-borne-assailants-opened-fire-in-his-courtyard-punjab

.

.

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां एक कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कंग्रेस नेता के भाई को अहाते में घेरा और गोलियां मारीं। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

.

.

मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो लुधियाना में यूथ कांग्रेस नेता अनुज कुमार का भाई था। यह घटना हलका साहनेवाल के नंदपुर सूए के पास हुई। फिलहाल, थाना साहनेवाल के एसएचओ गुरमुख सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात हुई है। मृतक के भाई ने उन्हें बताया है कि नंदपुर सूए के पास उनका भाई अमित अहाता चलाता था।

.

वह सोमवार को अहाते में काउंटर पर ही मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार 3 लोग वहा पहुंचे। अनुज ने पुलिस को बताया है कि ये लोग अहाते में सामान लेने के बहाने घुसे थे। इनसे काउंटर पर बैठे अमित के साथ कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद 3 लोगों में से एक ने पिस्टल निकालकर अमित को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर तीनों बाइक सवार मौके से भाग गए थे। हालांकि, बदमाश कौन थे, इसका पता नहीं चल पाया।

.

.