PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लुटेरों ने फ़िल्मी स्टाइल में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मामला होशियारपुर जालंधर मुख्य मार्ग पर उदेसियां के पास का बताया जा रहा है। जहां अलसुबह करीब 2 बजे के पास लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया ओर मौके से भागने में कामयाब हो गए।
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के युवकों की कार का पीछा करते हुए होशियारपुर जालंधर मुख्य मार्ग पर उदेसियां के पास कार सवार लुटरों ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी की दोनों करें पलट कर खेतों में जा गिरी। इस बीच दोनों गाड़ियों के पलटने के बाद लुटेरों ने अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दी और हिमाचल से आ रहे युवकों से नकदी, सोना और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
.
लुटेरों द्वारा फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम देने की इस घटना के बाद हिमाचल के युवक सहम गए ओर तुरंत किसी तरह से आसपास के लोगों व पुलिस को इस वारदात की सुचना दी। वहीं पुरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए हिमाचल निवासी सूरज कुमार ने बताया कि वह अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा टेककर वापिस आ रहे थे।
. .इस दौरान जब वह किशनगढ़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार सवार युवकों जोकि लुटेरे थे ने जालंधर का रास्ता पूछा। उन्होंने कहा कि जब उन्हें रास्ता बताया तो उक्त लुटेरों ने उनसे सामान लूटने की कोशिश की थी, हालांकि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने गाड़ी भगा ली, लेकिन बाद में वहीं लुटेरे उनके पीछे लग गए और जब वह किसी तरह से उदेसियां के पास पहुंचे तो उन्हीं लुटेरों ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों कारें खेतों में जा गिरी।
. .इस दौरान पीड़ित ने यह भी बताया कि लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर उनसे जाते समय नकदी, सोना और मोबाइल फोन लूट लिया ओर भाग गए। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची व मामले की जाँच में जुट गई है। आपको यह भी बता दें कि 5 लुटेरों ने लूट की दो वारदातों को देर रात अंजाम दिया, जिनमें यह घटना भी शामिल थी, जहां आरोपियों की कार टक्कर के बाद पलट गई। इससे पहले आरोपियों ने गांव उदेसियां के पास पेट्रोल पंप पर गोलियां चलाकर एक आढ़ती की कार छीन ली जिसमें वह फरार हुए थे। यह दोनों दोनों वारदातें थाना आमदपुर एरिया में हुई हैं।
. .

































