PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

रंजिश के चलते युवक ने मां-बेटी को बेरहमीन से पीटा,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

man beaten mother and daughter with cruelty

दबंगई लड़के ने मां-बेटी के काटे बाल, (पढ़ें और देखें वीडियो पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Good Morning न्यूज़ जम्मू-कश्मीर (रिपोर्टर) अनिल भरद्वाज : जिला राजौरी के अंतर्गत बीते सप्ताह गांव तंडवाल में एक दबंग युवक ने मोहल्ले में आपसी रंजिश के चलते मां-बेटी को सड़क किनारे घसीट-घसीट के पीटा / दबंग लड़के ने सिर्फ पीटा ही नहीं बल्कि मां-बेटी के बाल भी काटे लेकिन पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल करने के बजाए चुप्पी सादे बैठी रही और मामले पर पर्दा डाल दिया गया / मार-पीट करने बाले युवक का कहना था कि माँ-बेटी का मोहल्ले में चाल चलन ठीक नही है, जिससे मोहल्ले पर बुरा असर पड़ रहा है / माँ बेटी लोगों को लूट रही है / आए दिन मेरे को भी तंग कर रही थी /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

युवक में इतना गुस्सा सवार था कि वह गालियां निकालने के साथ पीटता रहा / उक्त युवक की पत्नी भी बीच बचाब के लिए आगे आई, लेकिन उसको भी डांट का सामना करना पड़ा / मां-बेटी हाथ जोड़-जोड़ के दुबारा गलती न करने की बराबर गुहार लगा रही थी / रमजान माह के बीच सप्ताह पहले घायल माँ-बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल राजौरी में भर्ती होना पड़ा था /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक पम्मा पुत्र द्वारकानाथ अपनी पत्नी बबु व मित्र काला और अपनी मां संतोष देवी के बाद गांव से फरार है / पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है /

[smartslider3 slider=15].

मंगलवार को निवासी तंडवाल मां-बेटी की पिटाई की वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हुई तो राजौरी नगर का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया / मुस्लिम समुदाय के लोग वीडियो में महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे और प्रदर्शनकारियों ने मालमंडी चौराहे के साथ अब्दुल्ला ब्रिज राजौरी सड़क मार्ग को जाम कर करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की / लोगों ने कहा कि उक्त युवक ने माँ-बेटी के बाल काटने के साथ दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की / युवक ने कानून को अपने हाथ लिया और पुलिस आंखे मूंद कर बैठी रही / कानून को हाथ में लेने बालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए /

[smartslider3 slider=17].

घटना की भनक जब डीआइजी पुलिस राजौरी-पुंछ रेंज दीपक कुमार सलाथिया को लगी तो उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने बाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी व जल्द मामले की पूरी रिपोर्ट पेश की जाए और कानून को अपने हाथ में लेने बाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए / डीआईजी का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी /

[smartslider3 slider=18].

man beaten mother and daughter with cruelty

कृपया 18 साल से कम वाले इस वीडियो को ना देखें,

https://www.facebook.com/ptbnewsonline/videos/179468332719698/?t=0